फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Finance Minister said- Talks on FTA with EU and America are in full swing

FTA: वित्त मंत्री बोलीं- ईयू और अमेरिका के साथ एफटीए पर बातचीत तेज, 2025 में भारत का निर्यात 825 अरब डॉलर हुआ

Tue, 24 Jun 2025 04:03 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 24 Jun 2025 04:03 PM IST
सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय संघ के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत जल्द ही पूरी होने वाली है। साथ ही, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत के निर्यात में मजबूत वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2025 में वस्तुओं और सेवाओं का कुल निर्यात 825 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Finance Minister said- Talks on FTA with EU and America are in full swing
निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका और यूरोपीय संघ के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत तेज गति से आगे बढ़ रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलावर को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समझौता जल्द ही पूरा होने वाला है। भारत ने पहले ही संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया और चार देशों के ईएफटीए (यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ) ब्लॉक के साथ एफटीए पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके अलावा ब्रिटेन के साथ बातचीत पूरी हो चुकी है। इंडिया एक्जिम बैंक के व्यापार सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए उन्होंने एफटीए पर चर्चा की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rare Earth: सरकार 15-20 दिनों में रेयर अर्थ मैग्नेट उत्पादन के लिए सब्सिडी योजना पर फैसला करेगी, बोले मंत्री

विज्ञापन

वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया

वित्त मंत्री ने देश के निर्यात पर जोर देते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2025 में वस्तुओं और सेवाओं का कुल निर्यात 825 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। यह पिछले वर्ष की तुलना में 6 प्रतिशत अधिक है। वित्त मंत्री ने आगे कहा कि जहां भारत वैश्विक निर्यात में केवल 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं भारत निर्यातक व्यापार मोर्चे पर वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद तेजी से आगे बढ़ने और 6.3 प्रतिशत की वृद्धि को पार करने में सफल रहे। 2030 तक 2 ट्रिलियन  डॉलर के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निर्यात को बढ़ावा देने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त मंत्रालय की नीतियों ने निर्यात को सहारा दिया

इस अवसर पर वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू ने कहा कि भारत की विकास संभावनाएं उज्ज्वल बनी हुई हैं, जबकि वैश्विक अर्थव्यवस्था भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं से उत्पन्न चुनौतियों से परेशान है। उन्होंने कहा कि फार्मास्यूटिकल्स और रत्न एवं आभूषण क्षेत्रों से निर्यात में लचीलापन देखने को मिल रहा है। इस प्रयास में वित्त मंत्रालय नीति, योजनाओं और वित्तीय सहायता के माध्यम से समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed