फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Finance Minister said- Our job is to raise revenue, not to harass people

Tax: 'काश! मैं टैक्स शून्य कर पाती', वित्त मंत्री बोलीं- हमारा काम राजस्व जुटाना, लोगों को परेशान करना नहीं

Wed, 14 Aug 2024 05:08 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Wed, 14 Aug 2024 05:08 AM IST
सार

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा है कि मेरा बस चलता तो मैं टैक्स जीरो कर देती लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं है। सरकार लोगों को परेशान नहीं करना चाहती लेकिन विकास के लिए ज्यादा से ज्यादा राजस्व चाहिए। 

विज्ञापन
Finance Minister said- Our job is to raise revenue, not to harass people
निर्मला सीतारमण - फोटो : PIB

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, मैं चाहती हूं कि टैक्स की दरें लगभग शून्य हो जाएं, लेकिन देश के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं। इनसे निपटना जरूरी है। शोध और विकास के लिए धन जुटाना जरूरी है। उन्होंने कहा, एक वित्त मंत्री के रूप में हमारा काम सरकार के लिए राजस्व जुटाना है, न कि लोगों को परेशान करना।
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने कहा, देश को चुनौतियों से निपटने के लिए संसाधनों की जरूरत है। शोध व विकास पर और ज्यादा खर्च करने की जरूरत है। भोपाल में एक कार्यक्रम में उन्होंने ऊर्जा बदलाव के संदर्भ में कहा, भारत को अपना वादा पूरा करने के लिए खुद का पैसा खर्च करना पड़ रहा है, क्योंकि वैश्विक समुदाय से अभी तक फंड नहीं मिला है। भारत ने इसका इंतजार भी नहीं किया और वह अपने भरोसे जीवाश्म ईंधन से नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बढ़ रहा है। भारत ने पेरिस समझौते में किए गए वादों को अपने पैसे से पूरा किया है। वित्त मंत्री ने कहा, सरकार ने वैज्ञानिक अनुसंधान में भारी निवेश किया है। उन्होंने अंतरिम बजट में घोषित ‘अनुसंधान कोष’ का जिक्र कर कहा, इसे नए और तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में निवेश के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन


'नवीकरणीय ऊर्जा भंडारण के लिए विकसित करें बैटरी'
सीतारमण ने वैज्ञानिकों से नवीकरणीय ऊर्जा के भंडारण के लिए बैटरी विकसित करने की भी अपील की, क्योंकि जीवाश्म ईंधन से नवीकरणीय ऊर्जा में परिवर्तन टिकाऊ होना चाहिए। सरकार सिर्फ बात नहीं कर रही है। अनुसंधान एवं विकास में पैसा लगा रही है। यह पैसा कराधान से आता है। यह मेरा काम है। मेरा काम राजस्व उत्पन्न करना है लेकिन लोगों को परेशान करना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed