फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Finance Minister Nirmala Sitharaman speaks on fuel price hike says petrol price is a vexatious issue

तेल की बढ़ती कीमतों पर देश की वित्त मंत्री ने सिर्फ जताई चिंता, केंद्र व राज्य में समन्वय की बात कहकर पल्ला झाड़ा

Sat, 20 Feb 2021 04:27 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 20 Feb 2021 04:27 PM IST
विज्ञापन
Finance Minister Nirmala Sitharaman speaks on fuel price hike says petrol price is a vexatious issue
ईंधन के दामों पर चर्चा करते समय केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI

देश में लगातार पेट्रोल की कीमत बढ़ रही है, जिससे जनता परेशान है। बढ़ती कीमतों के बीच विपक्ष भी सरकार पर हमलावर है। अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बढ़ती कीमतों पर बयान दिया है। ईंधन की कीमत पर उन्होंने कहा कि, यह एक गंभीर और अहम मुद्दा है। दोनों केंद्र और राज्य सरकारों को उपभोक्ताओं को उचित स्तर पर खुदरा ईंधन उपलब्ध कराने के लिए बात करनी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, 'यह एक ऐसा मुद्दा है जिसमें कीमत में कटौती के अलावा कोई भी उत्तर जनता को संतुष्ट नहीं कर पाएगा। इसलिए वास्तविकता सामने लाने के लिए मैं जो भी कहूं, उससे लोग यही कहेंगे कि मैं उत्तर देने से बच रही हूं। इसलिए मैंने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है।' सरकार का पेट्रोल की कीमत पर कोई नियंत्रण नहीं है, तेल कंपनियां कच्चे तेल का आयात करती हैं, रिफाइन करती हैं और वितरित करती हैं। इसलिए यह एक बड़ा धर्मसंकट है।
विज्ञापन

 
आज इतनी बढ़ी कीमत
आज सरकारी तेल कंपनियों की ओर से लगातार 12वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि का सिलसिला जारी रहा। आज डीजल की कीमत में 37 से 39 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 38 से 39 पैसे तक बढ़ी है। दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इन दोनों शहरों में पेट्रोल की कीमत अपने सर्वोच्च स्तर पर है। इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.58 रुपये जबकि डीजल का दाम 80.97 रुपये पहुंच गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97 रुपये व डीजल की कीमत 88.06 रुपये प्रति लीटर पर  पहुंच गई है। प्रीमियम पेट्रोल, जिस पर अधिक कर लगाया जाता है, की कीमत महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed