फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   finance minister Nirmala Sitharaman seeks parliamentary nod for spending additional more than 2 lakh crore

वित्त मंत्री ने पेश की अनुपूरक मांग, संसद से मांगी 2.35 लाख करोड़ के अतिरिक्त व्यय की मंजूरी

Mon, 14 Sep 2020 03:35 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 14 Sep 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
finance minister Nirmala Sitharaman seeks parliamentary nod for spending additional more than 2 lakh crore
संसद मानसून सत्र - फोटो : PTI

सरकार ने सोमवार को अनुदान की अनुपूरक मांगों के पहले बैच के तहत 2,35,852 करोड़ रुपये के अतिरिक्त व्यय के लिए संसद से मंजूरी मांगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने निचले सदन में वर्ष 2020-21 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगें पेश की।

विज्ञापन


इसमें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम के तहत 40 हजार करोड़ रुपये के अधिक व्यय की मंजूरी मांगी गई है। इसमें कहा गया है कि, 'संसद से 2,35,852.87 करोड़ रुपये के सकल अतिरिक्त व्यय को अधकृत करने के लिए संसद का अनुमोदन मांगा जाता है।'
विज्ञापन


1,66,989.91 करोड़ रुपये है नकद व्यय
वर्ष 2020-21 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगों के पहले बैच संबंधी दस्तावेज के अनुसार, इसमें निवल नकद व्यय 1,66,989.91 करोड़ रुपये कर है और विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों की बचत और बढ़ी हुई प्राप्तियों या वसूलियों के जरिए 68,868.33 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


15वें वित्त आयोग की सिफारिश पर 46,602.43 करोड़ की मांग
सरकार ने 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुरूप केंद्रीय कर में हिस्सेदारी के बाद राजस्व घाटा की भारपायी के उद्देश्य से राज्यों को अतिरिक्त आवंटन के लिए 46,602.43 करोड़ रुपये की मांग की।

वर्ष 2020-21 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगों के पहले बैच में 54 अनुदान और एक विनियोग शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed