फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Finance Minister Nirmala Sitharaman said economy is not in trouble

मुश्किल में नहीं है अर्थव्यवस्था, दिख रहे अच्छे संकेत : निर्मला सीतारमण

Wed, 12 Feb 2020 10:18 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 12 Feb 2020 10:18 AM IST
सार

  • वित्त मंत्री ने लोकसभा में सात सकारात्मक संकेतकों का दिया हवाला।
  • तीन महीने लगातार एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा जीएसटी संग्रह।
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था मुश्किल में नहीं है।

विज्ञापन
Finance Minister Nirmala Sitharaman said economy is not in trouble
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि अर्थव्यवस्था मुश्किल में नहीं है और देश के 50 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में बढ़ने के साथ ही सकारात्मक संकेत दिखने लगे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सूचीबद्धता की दिशा में की गईं पहल, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में बढ़ोतरी, कारखाना उत्पादन में इजाफा और पिछले तीन महीनों के दौरान एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा जीएसटी संग्रह अर्थव्यवस्था के लिए अच्छे संकेत हैं।

विज्ञापन


लोकसभा में आम बजट पर चल रही बहस का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘ऐसे सात अहम संकेतक हैं, जिनसे पता चलता है कि अर्थव्यवस्था मजबूती की ओर बढ़ रही है और यह संकट में नहीं है।’ सकारात्मक संकेतकों का उल्लेख करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार अपने उच्चतम स्तर पर है और शेयर बाजार में उत्साह बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार का जोर मुख्य रूप से आर्थिक विकास के चार इंजनों पर है, जिनमें निजी निवेश, निर्यात, निजी और सार्वजनिक खपत शामिल हैं।
विज्ञापन


सार्वजनिक निवेश के संबंध में उन्होंने कहा कि दिसंबर में सरकार ने नेशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन का एलान किया था। उन्होंने कहा कि सरकार की इसके माध्यम से अगले चार साल (2024-25 तक) में बुनियादी ढांचे के विकास पर 103 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना है। खपत बढ़ाने के लिए सरकार ने 2019-20 के लिए रबी और खरीफ फसलों न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ रहा है एफडीआई

वित्त मंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था का आकार लगातार बढ़ रहा है, जो 2014-15 में 20 खरब डॉलर के आसपास थी और यह 2019-20 में बढ़कर 29 खरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि वैश्विक धारणा भारत के पक्ष में है और अप्रैल से नवंबर, 2019 के दौरान देश में 24.4 अरब डॉलर का एफडीआई आया, जबकि बीते साल समान अवधि में यह 21.2 अरब डॉलर रहा था। औद्योगिक गतिविधियां बढ़ रही हैं और दो महीने की गिरावट के बाद नवंबर में औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) में 1.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

10 महीने में छह बार जीएसटी एक लाख करोड़ से ज्यादा

वित्त मंत्री ने कहा कि परचेजिंग मैनेजर्स सूचकांक (पीएमआई) नवंबर के 51.2 से बढ़कर दिसंबर में 52.7 और इस साल जनवरी में 55.3 के स्तर पर पहुंच गया। उन्होंने कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार इस साल जनवरी तक 456 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। वहीं जनवरी में जीएसटी संग्रह 1,10,828 करोड़ रुपये रहा और अप्रैल, 2019 से इस साल जनवरी के बीच छह महीने ऐसे रहे जब छह बार जीएसटी का आंकड़ा 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ।

संप्रग सरकार में भारी पड़े थे ‘कुशल डॉक्टर’ 

निर्मला सीतारमण ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान राजकोषीय घाटा खासा ज्यादा था, जब ‘अर्थव्यवस्था का प्रबंधन कुशल डॉक्टरों के द्वारा किया जा रहा था।’ केंद्रीय मंत्री सीतारमण पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम की उस टिप्पणी का जवाब दे रही थीं, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘अर्थव्यवस्था तबाही के कगार पर है और उसका इलाज अक्षम डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed