फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Finance Minister Nirmala Sitharaman on Two Days Mumbai Visit first visit since the onset of the pandemic

वित्त मंत्री: आज से दो दिन के मुंबई दौरे पर निर्मला सीतारमण, वरिष्ठ अधिकारियों से करेंगी मुलाकात

Tue, 24 Aug 2021 01:21 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 24 Aug 2021 01:21 PM IST
सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 24 और 25 अगस्त को आयकर विभाग और जीएसटी के के वरिष्ठ अधिकारियों और उद्योग जगत के दिग्गजों से मुलाकात करेंगी। साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रदर्शन की सालाना समीक्षा भी करेंगी। 

विज्ञापन
Finance Minister Nirmala Sitharaman on Two Days Mumbai Visit first visit since the onset of the pandemic
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : Youtube: PIB India

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज से दो दिन के मुंबई दौरे पर हैं। आज वे सबसे पहले बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेंगी। इसके बाद सीतारमण माल एवं सेवा कर (GST) के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगी। इसके साथ ही वित्त मंत्री भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के आयोजित समारोह में उद्योग जगत के दिग्गजों से मुलाकात करेंगी। मालूम हो कि जब से देश में महामारी शुरू हुई हौ, तब से अब तक यह वित्त मंत्री का पहला मुंबई दौरा है। 

विज्ञापन


दौरे के दूसरे दिन का शेडियूल
दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय वित्त मंत्री बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रदर्शन की सालाना समीक्षा भी करेंगी। वह इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के एनहांस्ड एक्सेस एंड सर्विस एक्सीलेंस (EASE 4.0) को लॉन्च करेंगी। एनहांस्ड एक्सेस एंड सर्विस एक्सीलेंस का मकसद क्लीन और स्मार्ट बैंकिंग को संस्थागत रूप देना है। देश में पिछले साल मार्च 2020 में महामारी की शुरुआत होने के बाद से यह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और सरकारी बैंकों के प्रमुखों की आमने-सामने की पहली समीक्षा बैठक है।
विज्ञापन


नेशनल मॉनेटाइजेशन पाइप लाइन लांच
गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन योजना की शुरुआत का एलान किया। इसके तहत सरकार अपनी कम इस्तेमाल में आ रहीं संपत्तियों के जरिए करोड़ों रुपए जुटाना चाहती है। इसके लिए सरकार अपनी कोई संपत्ति नहीं बेचेगी। दावा है कि इसके लिए कोई निजीकरण भी नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किन संपत्तियों के जरिए यह कमाई होगी?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि NMP योजना सिर्फ ब्राउनफील्ड असेट्स के लिए है। यानी ऐसी संपत्तियां, जिनमें केंद्र सरकार का निवेश है और जहां संपत्ति या तो बेकार पड़ी है या फिर उससे पूरी तरह कमाई नहीं हो पा रही है या फिर उसका पूरा इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। इन संपत्तियों पर सरकार का मालिकाना हक बना रहेगा। सरकार के साथ कंपनियां एक अनुबंध के तहत भागीदारी करेंगी ताकि बेकार पड़ीं या कम इस्तेमाल में आ रहीं संपत्तियों से कमाई हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed