फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   finance minister nirmala sitharaman ask industrialists to invest more in economy for its revival

वित्त मंत्री ने उद्योग जगत को दिया भरोसा, सरकार उठा रही है कई कड़े कदम

Fri, 20 Dec 2019 07:18 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 20 Dec 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
finance minister nirmala sitharaman ask industrialists to invest more in economy for its revival

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उद्योग जगत से अपील करते हुए कहा कि वो आत्म संदेह के दौर से बाहर निकलें। ऐसोचैम के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार परिस्थितियों को बदलने के लिए कई कड़े कदम उठा रही है, जिसका फायदा उद्योगों को मिलेगा। 

विज्ञापन

काबू में है महंगाई

वित्त मंत्री ने कहा कि महंगाई काबू में है, एफडीआई मजबूत हुआ है, विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड स्तर पर है और सरकारी बैंक अब ज्यादा पेशेवर बन रहे हैं। इसके बाद भी यह निराशाजनक माहौल क्यों है। सीतारमण ने कहा कि हमारी सरकार उद्योगों को बंद करना नहीं, बल्कि उनकी मदद करना चाहती है।

विज्ञापन


सीतारमण ने कहा कि देश पर भरोसा करें, जैसे आप 100 साल से करते रहे हैं। बल्कि अब ज्यादा भरोसा दिखाने की जरूरत है। डेवलपमेंट और ग्रोथ हमारी प्राथमिकताएं हैं, सरकार सुधारों के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीतारमण ने भारतीय उद्योग जगत से देश की आर्थिक वृद्धि में भागीदार बनाने का आह्वान करते हुये कहा कि उन्हें सरकार के विनिवेश कार्यक्रम में पहली बोली लगाकर अपना योगदान करना चाहिये।उन्होंने कहा, ‘‘यह सरकार नहीं चाहती है कि व्यावसाय बंद हों।हम विधायी और अन्य प्रशासनिक बदलावों के जरिये फिर से खड़ा होने में उनकी मदद करना चाहते हैं .. हम आपके साथ हैं। मैं चाहती हैं कि आपका यह खुद के संदेह की यह सोच पूरी तरह से आपके दिमाग से निकल जानी चाहिये।’’ वित्त मंत्री ने विकास और वृद्धि पर जोर देते हुये कहा कि ये दोनों सरकार की प्राथमिकतायें हैं और सरकार सुधारों को बढ़ाने के लिये प्रतिबद्ध है।


सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पूंजी डाली गई और एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां) क्षेत्र में भी नकदी बढ़ाने के उपाय किये गये साथ ही सार्वजनिक उपक्रमों के निदेशक मंडलों को पेशेवर बनाने के प्रयास भी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर प्राप्ति में प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया है और कर अधिकारी व करदाता के आमने सामने आने की पुरानी व्यवस्था को समाप्त करने की दिशा में कदम बढ़ाया है ताकि भ्रष्टाचार समाप्त किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed