फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   FICCI: 40 lakh women will get employment opportunities by 2027, unique initiative to promote gender equality

FICCI का दावा: 2027 तक 40 लाख महिलाओं को मिल सकेंगे रोजगार के अवसर, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने की अनोखी पहल

Fri, 22 Nov 2024 06:49 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 22 Nov 2024 06:49 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने समारोह में कहा, राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन के तहत आवंटित एक लाख करोड़ रुपये का उपयोग उद्योगाें को नवाचार को बढ़ावा देने और अनुसंधान आधारित इकोसिस्टम के लिए करना चाहिए।

विज्ञापन
FICCI: 40 lakh women will get employment opportunities by 2027, unique initiative to promote gender equality
पीयूष गोयल - फोटो : एक्स@ficci_india

विस्तार

विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए 2027 तक 40 लाख महिलाओं के लिए कामकाज के अवसर पैदा होंगे। फिक्की के अध्यक्ष अनीश शाह ने बताया कि तीन साल में कार्यबल में इस लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। महिलाओं की समान भागीदारी से वैश्विक जीडीपी में 28 अरब डॉलर जोड़े जा सकते हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी इस समारोह में नवचार बढ़ाने पर जोर दिया। 
विज्ञापन


नवाचार और अनुसंधान बढ़ाएं : गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने समारोह में कहा, राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन के तहत आवंटित एक लाख करोड़ रुपये का उपयोग उद्योगाें को नवाचार को बढ़ावा देने और अनुसंधान आधारित इकोसिस्टम के लिए करना चाहिए। युवाओं को नए विचार विकसित करने की मानसिकता के लिए तैयार किया जाना चाहिए। राष्ट्र ने दुनिया का विश्वास अर्जित किया है।
विज्ञापन


शीर्ष प्रबंधन में महिलाएं 20% से भी कम
कार्यस्थल में महिला विषयक रिपोर्ट में भारत के औपचारिक कार्यबल में महिलाओं की हिस्सेदारी में कमी की तरफ ध्यान दिलाया गया। इसमें 325 कंपनियों का अध्ययन किया गया था। इस अध्ययन में भारत, केन्या और नाइजीरिया में 13 लाख से अधिक कर्मचारियों का सर्वेक्षण किया गया। इसमें खुलासा हुआ कि भारत में महिलाओं का शीर्ष प्रबंधन स्तर का प्रतिनिधित्व 20% से भी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लैंगिक समानता को बढ़ावा देने की अपील
भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ यानी फिक्की के अध्यक्ष शाह ने वार्षिक सम्मेलन में कॉरपोरेट से कार्यस्थल में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने की अपील की। आंकड़ों के मुताबिक, करिअर की शुरुआत में महिलाओं की हिस्सेदारी 33 फीसदी है। जैसे-जैसे पद ऊंचे होते जाते हैं, महिलाओं की संख्या कम होती है। सिर्फ 24% महिलाएं मैनेजर बन पाती हैं। सबसे ऊंचे पदों पर महिलाओं की हिस्सेदारी सिर्फ 17 फीसदी रह जाती हैं। पुरुषों के प्रबंधकीय भूमिकाओं में आगे बढ़ने की संभावना दोगुनी से अधिक है। महिलाओं के पद छोड़ने की संभावना पुरुषों से 1.3 गुना ज्यादा हैं। कंपनियों में उच्च स्तर के नेतृत्व में महिलाओं के नौकरी छोड़ने की दर कम हो जाती है। एजेंसी

कम भागीदारी वैश्विक समस्या
रिपोर्ट के अनुसार, औपचारिक नौकरियों में महिलाओं की कम भागीदारी एक वैश्विक समस्या है। हालांकि, समाधान हर देश और कार्यस्थल की अलग स्थिति को ध्यान में रखकर होने चाहिए। भारतीय महिलाओं की खास चुनौतियों को समझ कर और संस्था की वर्तमान स्थिति का आकलन कर यह फासला कम किया जा सकता है। इससे संस्थाएं प्रतिभा का बेहतर इस्तेमाल कर सकती हैं।


जीडीपी में 9 फीसदी बढ़ोतरी संभव
विश्व बैंक के अनुसार, हालांकि देश में दस महिलाओं में से सिर्फ 6 महिलाएं औपचारिक तौर से काम करती हैं, पर भागीदारी बढ़ाने से भारतीय अर्थव्यवस्था में 9 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed