फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Federal Reserve says interest rates will stay steady at 5.25%-5.5%

US Fed: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने नीतिगत ब्याज दरों में एक बार फिर नहीं किया बदलाव, जुलाई 2023 से है अपरिवर्तित

Thu, 02 May 2024 12:31 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 02 May 2024 12:31 PM IST
सार

US Fed: अमेरिका के केद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की दो दिन की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) बैठक बुधवार देर रात खत्म हो गई। बाजार में पहले से ही अनुमान जताया जा रहा था कि यूएस फेड बेंचमार्क ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा और हुआ भी ऐसा ही।

विज्ञापन
Federal Reserve says interest rates will stay steady at 5.25%-5.5%
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल। - फोटो : Twitter: @federalreserve

विस्तार

अमेरिका से आर्थिक जगत के लिए एक महत्वपूर्ण खबर आई है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने एक बार फिर प्रमुख ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। ब्याज दरों को 5.25% से 5.50% पर स्थिर रखा गया है। बाजार के जानकारों के अनुसार कारोबार के लिहाज से यह बहुत उत्साह बढ़ाने वाली खबर नहीं है। भारतीय समयानुसार बुधवार की मध्यरात्रि (12 बजे) यूएस फेड ने ब्याज दरों पर अपना फैसला सुनाया। इसके साथ ही यूएस फेड ने ट्रेजरी रिडेम्पशन कैप में भी कटौती की है।

विज्ञापन


बुधवार का फेडरल रिजर्व का निर्णय निवेशकों के लिए काफी उबाऊ रहा। अधिकारियों ने ब्याज दरों को वही रखा, जैसा जुलाई 2023 में रखा गया था। हालांकि कुछ जानकार कारोबारी फेड के एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर उत्साहित हैं। फेड ने घोषणा की कि वह जून में शुरुआत करते हुए अपने मात्रात्मक कसावट (Quantitative Tightening) कार्यक्रम को महत्वपूर्ण रूप से कम करेगा। 
विज्ञापन


अमेरिका के केद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की दो दिन की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) बैठक बुधवार देर रात खत्म हो गई। बाजार में पहले से ही अनुमान जताया जा रहा था कि यूएस फेड बेंचमार्क ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा और इन्हें लगातार छठी बैठक में भी 5.25 फीसदी से 5.50 फीसदी पर बनाए रखेगा। अमेरिकी शेयर बाजार यानी वॉल स्ट्रीट ने भी यही अनुमान जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में महंगाई पर काबू पाने के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने मार्च 2022 से नीतिगत ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी। इस बढ़ाकर 5.25 प्रतिशत कर दिया गया। इसके बाद जुलाई 2023 इसे 5.25 फीसदी से 5.50 फीसदी के बीच बरकरार रखा गया है। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed