फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   fashion brand mango founder isak andic died in accident slip from mountains

Isak Andic: फैशन ब्रांड मैंगो के संस्थापक इसाक एंडिक की दुर्घटना में मौत, पहाड़ी से पैर फिसलने से गई जान

Sun, 15 Dec 2024 10:10 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 15 Dec 2024 10:10 AM IST
सार

इसाक ने 1984 में फैशन ब्रांड मैंगो की स्थापना की और आज यह ब्रांड फैशन इंडस्ट्री के शीर्ष ब्रांड्स में शुमार किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसाक शनिवार को बार्सिलोना के नजदीक स्थित मोंटसेरट गुफाओं में अपने परिवार के साथ घूमने गए थे। 

विज्ञापन
fashion brand mango founder isak andic died in accident slip from mountains
फैशन ब्रांड्स - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मशहूर फैशन ब्रांड मैंगो के संस्थापक और फैशन उद्योग के बड़े नाम इसाक एंडिक का एक दुर्घटना में निधन हो गया है। दरअसल एक पहाड़ पर चढ़ने के दौरान कथित तौर पर पैर फिसलने की वजह से वे गहरी खाई में जा गिरे, जिससे उनकी मौत हो गई। 71 वर्षीय इसाक एंडिक का जन्म तुर्किए के इस्तांबुल में हुआ था और 60 के दशक में वे अपने परिवार के साथ स्पेन के कैटोलीनिया में बस गए थे। 

विज्ञापन


पहाड़ी से पैर फिसलने से गई जान
इसाक ने 1984 में फैशन ब्रांड मैंगो की स्थापना की और आज यह ब्रांड फैशन इंडस्ट्री के शीर्ष ब्रांड्स में शुमार किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसाक शनिवार को बार्सिलोना के नजदीक स्थित मोंटसेरट गुफाओं में अपने परिवार के साथ घूमने गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वे 150 मीटर गहरी खाई में गिर गए और उनकी मौत हो गई। मैंगो के सीईओ टोनी रुइज ने इसाक के निधन पर दुख जताया और कहा कि 'इसाक के जाने से जो रिक्त स्थान बना है, उसे भरना मुश्किल है और अब उनकी महानता और उनकी उपलब्धियां ही हमारे साथ हैं।' रुइज ने कहा कि 'ये हमारी जिम्मेदारी है कि मैंगो ब्रांड आगे भी इसाक की महत्वकांक्षाओं के अनुरूप आगे बढ़ता रहे।'
विज्ञापन


दुनिया के 120 बाजारों में मैंगो ब्रांड की पहुंच
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने भी मैंगो के संस्थापक के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि स्पेनिश ब्रांड मैंगो ने फैशन जगत में दुनियाभर में पहचान बनाई। इसाक की कुल संपत्ति 4.5 अरब डॉलर है और इसाक कंपनी के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे। साल 2023 में मैंगो कंपनी का टर्नओवर 3.1 अरब यूरो रहा था। कंपनी का 33 फीसदी बिजनेस ऑनलाइन सेल्स से आता है और दुनिया के 120 बाजारों में इस ब्रांड की पहुंच है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed