फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   farmers to get more rebate in upcoming budget, finance ministry helds consultation

बजट 2019: किसानों को मिल सकती हैं और रियायतें, वित्त मंत्री ने की चर्चा

Tue, 11 Jun 2019 08:18 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 11 Jun 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
farmers to get more rebate in upcoming budget, finance ministry helds consultation
- फोटो : PTI

अगले महीने पेश होने वाले बजट को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने मंगलवार को कृषि और ग्रामीण विकास के प्रतिनिधियों के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठक की। इसमें किसानों के लिए कर्ज, छूट, उर्वरकों पर टैक्स सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ यह बैठक 23 जून तक चलेगी।

विज्ञापन


बैठक में कृषि विशेषज्ञों और संगठनों ने सुझाव दिया कि बजट में सरकार को किसानों की आय बढ़ाने पर जोर देना चाहिए। इसमें टैक्स छूट पर राहत के साथ खाद्य प्रसंस्करण और कृषि उत्पादों के निर्यात पर ध्यान देना चाहिए। सिर्फ कृषि उत्पादन बढ़ाकर किसानों की आय में इजाफा नहीं किया जा सकता है। किसानों को पशुपालन, मत्स्य पालन और मुर्गी पालन जैसे क्षेत्रों की ओर बढ़ाना देना होगा। 
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने कई उत्पादों पर जीएसटी में छूट की भी मांग की, खासकर दुग्ध उत्पादों पर कर की दर 5 फीसदी किए जाने पर जोर दिया। नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद ने बताया कि बैठक के दौरान प्रतिनिधियों ने खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। किसानों के संगठन भारत किसान समाज के चेयरमैन अजयवीर जाखड़ ने कहा कि हमारी प्राथमिकता कृषि क्षेत्र में लंबी अवधि का निवेश बढ़ाने की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉरपोरेट टैक्स 18 फीसदी हो

उद्योग संगठन सीआईआई का कहना है कि सरकार बजट में सभी छूट खत्म कर कॉरपोरेट टैक्स घटाकर 18 फीसदी लाए। इससे खजाने पर ज्यादा असर भी नहीं पड़ेगा। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में कॉरपोरेट टैक्स को 30 फीसदी से 25 फीसदी लाने का वादा किया गया था और 250 करोड़ तक सालाना टर्नओवर वाली कंपनियों के लिए इसे लागू भी कर दिया गया है। सीआईआई के अध्यक्ष विक्रम किर्लोस्कर ने कहा कि हम सभी छूट को समाप्त कर कॉरपोरेट टैक्स 18 फीसदी लाने के पक्ष में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed