{"_id":"5fc0d40a8ebc3e9bb744d2e3","slug":"farmer-demonstration-affected-passengers-air-india-offered-to-reschedule-their-tickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान प्रदर्शन के कारण प्रभावित यात्रियों को एयर इंडिया ने फिर से दिया यात्रा तय करने का मौका","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
किसान प्रदर्शन के कारण प्रभावित यात्रियों को एयर इंडिया ने फिर से दिया यात्रा तय करने का मौका
Fri, 27 Nov 2020 03:55 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 27 Nov 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया ने किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली की सीमाएं सील होने से प्रभावित होने वाले यात्रियों को मुफ्त में अपना यात्रा कार्यक्रम नए सिरे से तय करने की पेशकश की है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के किसान 'दिल्ली कूच' पर निकले हैं। गुरुवार को पंजाब से लेकर हरियाणा में जगह-जगह किसानों के संघर्ष के बाद शुक्रवार को भी उनका मार्च जारी है।
विज्ञापन
ऐसे में उत्तर प्रदेश और हरियाणा से दिल्ली की यात्रा करने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में एयर इंडिया ने ट्वीट कर कहा कि, 'दिल्ली की सीमाएं बंद होने से दिल्ली-एनसीआर में यातायात बाधाओं को देखते हुए हम प्रभावित यात्रियों को उनका यात्रा कार्यक्रम फिर से तय करने (बदल कर दूसरी तिथि का टिकट लेने) की अनुमति देते हैं। इसके लिए उनसे कोई शुल्क नहीं वसूला जाएगा।'
विज्ञापन
यह छूट 26 नबंवर 2020 को दिल्ली हवाई अड्डे से की जाने वाली उड़ानों पर लागू होगी।
विरोध के मुख्य कारण क्या हैं?
एपीएमसी में किसानों को अपनी फसल का न्यूनतम मूल्य मिलता है, लेकिन सरकार ने इससे संबंधित कानून में यह साफ नहीं किया गया है कि मंडी के बाहर किसानों को न्यूनतम मूल्य मिलेगा या नहीं। ऐसे में हो सकता है कि किसी फसल का ज्यादा उत्पादन होने पर व्यापारी किसानों को कम कीमत पर फसल बेचने पर मजबूर करें।
इसके साथ ही सरकार फसल के भंडारण का अनुमति दे रही है लेकिन किसानों के पास इतने संसाधन नहीं होते हैं कि वो सब्जियों या फलों का भंडारण कर सकें। ऐसे में वो व्यापारियों को कम कीमत पर अपनी फसल बेच सकते हैं और व्यापारी अपने पास उनकी फसल जमा कर सकते हैं। क्योंकि व्यापारी के भंडारण की सुविधा अच्छी होगी तो वो अपने हिसाब से बाजार में फसल को बेचेंगे। किसानों का कहना है कि ऐसा करने से फसल की कीमत तय करने का अधिकार बड़े व्यापारियों या कंपनियों के पास आ जाएगा और किसानों की भूमिका ना के बराबर हो जाएगी।