फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Farm bodies exempted from tax at source on payments above 1 crore rupees

सरकार ने दी कृषि क्षेत्र को राहत, एक करोड़ रुपये से अधिक कैश पेमेंट पर नहीं कटेगा टीडीएस

Tue, 17 Sep 2019 12:14 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 17 Sep 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
Farm bodies exempted from tax at source on payments above 1 crore rupees

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने कृषि क्षेत्र को बड़ी राहत दी है। किसानों को उपज का भुगतान मिलने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके मद्देनजर सरकार ने टीडीएस पर फैसला लिया है। अब कृषि उपज मंडी समितियों (एपीएमसी) के जरिए एक करोड़ रुपये से अधिक के नकद भुगतान पर टीडीएस नहीं कटेगा। 

विज्ञापन

आम बजट में हुई थी घोषणा

आम बजट में केंद्र सरकार ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा नकदी निकालने पर दो फीसदी टीडीएस लगाने का प्रस्ताव किया था, जो एक सितंबर से प्रभावी हुआ था। सरकार द्वारा ये कदम डिजिटल लेन-देन को बढ़ावे देने के लिए उठाया गया था। 

विज्ञापन

देशभर की मंडियों में विरोध

टीडीएस लागू होने के प्रस्ताव का देशभर की मंडियों में विरोध होने लगा था। व्यापारियों का कहना था कि किसानों की आय पर वैसे भी आयकर नहीं है। ऐसे में व्यापारियों पर बेवजह कर का भार आ सकता है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश की सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर टीडीएस हटाने की मांग भी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकों द्वारा दो फीसदी टीडीएस काटे जाने के विरोध में सोमवार को शामली गुड़ मंडी के व्यापारी हड़ताल पर रहे। उन्होंने अपना कारोबार बंद करके शामली कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने कहा कि वे मंडी व्यापारियों से दो फीसदी टीडीएस काटने के कानून के विरुद्ध है। इस काले कानून को समाप्त किया जाए।


इससे पहले गुड़ गल्ला व्यापार कमेटी के आह्वान पर हापुड़ नवीन मंडी में भी व्यापारियों ने दो फीसदी टीडीएस कटौती लागू किए जाने का कड़ा विरोध कर हड़ताल की थी। ऐसे में गुड़ आदि लेकर पहुंचे किसानों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed