{"_id":"63ae34246c3f4543f2421dab","slug":"fake-hallmarked-jewelry-being-sold-preparing-to-tighten-rules-to-prevent-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hallmark: बिक रहे नकली हॉलमार्क वाले गहने, नुकसान से बचाने के लिए नियम सख्त करने की तैयारी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Hallmark: बिक रहे नकली हॉलमार्क वाले गहने, नुकसान से बचाने के लिए नियम सख्त करने की तैयारी
Fri, 30 Dec 2022 06:13 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 30 Dec 2022 06:13 AM IST
सार
कुछ समय पहले ही ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) ने सभी तरह की सोने की जूलरी पर हॉलमार्किंग जरूरी किया था। उसके बाद पूरे देश में नकली हॉलमार्क का चलन तेजी से बढ़ गया है। सूत्रों ने कहा कि जूलरी निर्माता तस्करी वाला सोना खरीदते हैं। उसी पर अवैध तरीके से हॉलमार्किंग कर खुदरा बाजार में बेच रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश भर में ग्राहकों को नकली हॉलमार्क वाले सोने के गहने बेचे जा रहे हैं। बड़े जूलरी कारोबारी और उद्योग के लोगों ने सरकार से कहा है कि इस नकली हॉलमार्क के बाजार को खत्म करने के लिए कोई ठोस नियम लाया जाए।
विज्ञापन
कुछ समय पहले ही ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) ने सभी तरह की सोने की जूलरी पर हॉलमार्किंग जरूरी किया था। उसके बाद पूरे देश में नकली हॉलमार्क का चलन तेजी से बढ़ गया है। सूत्रों ने कहा कि जूलरी निर्माता तस्करी वाला सोना खरीदते हैं। उसी पर अवैध तरीके से हॉलमार्किंग कर खुदरा बाजार में बेच रहे हैं। इस तरह के सोने प्रति ग्राम 200-300 रुपये सस्ते में बेचे जाते हैं। इससे ग्राहक इनकी ओर ज्यादा रुझान दिखा रहे हैं, जबकि कारोबारियों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
तस्करी व आयात के संबंधों का लगाएं पता: वित्त मंत्री
इसी महीने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि अधिकारियों को यह पता लगाना चाहिए कि क्या सोने के ज्यादा आयात और तस्करी के बीच कोई संबंध है। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस के अनुसार, 2021-22 में 500 करोड़ का 833 किलोग्राम तस्करी का सोना जब्त हुआ था। 2020-21 में खाड़ी क्षेत्र से तस्करी में गिरावट देखी गई थी।
विज्ञापन