फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   FADA Rural Areas Drive Sales of Over 26.1 Million Vehicles in 2024-25, 6 per cent Growth

FADA: ग्रामीण क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से 2024-25 में बिकीं 2.61 करोड़ से अधिक गाड़ियां, छह फीसदी की वद्धि

Tue, 08 Apr 2025 02:47 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 08 Apr 2025 02:47 AM IST
सार

FADA: भारत में ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के कारण 2024-25 में 2.61 करोड़ से अधिक गाड़ियां बिकीं, जो उससे पिछले साल से फीसदी अधिक है। यात्री और दोपहिया वाहनों की बिक्री में वृद्धि हुई, जबकि वाणिज्यिक वाहनों और ट्रैक्टर की बिक्री में गिरावट आई।

विज्ञापन
FADA Rural Areas Drive Sales of Over 26.1 Million Vehicles in 2024-25, 6 per cent Growth
वाहनों की बिक्री बढ़ी। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

यात्री और दोपहिया वाहन श्रेणी में ग्रामीण क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से देश के खुदरा बाजारों में बीते वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 2.61 करोड़ से ज्यादा गाड़ियां बिक गईं। यह 2023-24 में बिके कुल 2,45,58,437 वाहनों की तुलना में 6 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने सोमवार को कहा, 2024-25 में यात्री वाहनों, दोपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री में वृद्धि देखी गई। हालांकि, वाणिज्यिक वाहनों और ट्रैक्टर के पंजीकरण में गिरावट रही। संगठन के आंकड़ों के मुताबिक, यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 2023-24 के 39,60,602 की तुलना में बीते वित्त वर्ष पांच फीसदी बढ़कर 41,53,432 इकाई पहुंच गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Tarriffs: मेटल, रियल्टी और कमोडिटीज में आगे भारी गिरावट की आशंका, विश्लेषक बोले- फिलहाल निवेश से बनाएं दूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहिया वाहनों की बिक्री में 8 फीसदी का उछाल
दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 2024-25 में सालाना आधार पर 8 फीसदी बढ़कर 1,88,77,812 इकाई पहुंच गई। तिपहिया वाहनों की बिक्री पांच फीसदी बढ़कर 12,20,981 इकाई हो गई। हालांकि, ट्रैक्टर की बिक्री एक फीसदी घटकर 8,92,410 इकाई रह गई। फाडा के अध्यक्ष सीएस विग्नेश्वर ने कहा, 2024-25 वास्तव में खुदरा वाहन क्षेत्र के लिए लचीला रहा। मुख्य आकर्षण ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत प्रदर्शन रहा।


यूरोपीय संघ ने भारत से कार आयात पर की टैरिफ खत्म करने की मांग
उधर, यूरोपीय संघ ने भारत के साथ लंबित व्यापार समझौते के तहत कार आयात पर टैरिफ समाप्त करने की मांग की है। सूत्रों ने बताया कि मोदी सरकार वार्ता को अंतिम रूप देने के लिए अपने वर्तमान प्रस्ताव को और अधिक सरल बनाने को तैयार है।

कुछ सप्ताह पहले अमेरिका ने भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार वार्ता के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों सहित कारों पर आयात शुल्क समाप्त करने की मांग की थी, जिससे घरेलू कार निर्माताओं पर दबाव बढ़ गया है। वाहन उद्योग और सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि भारत टैरिफ को 100 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी करने के लिए तैयार है। ऐसा तब है जब भारत के ऑटो उद्योग ने सीमित संख्या में पेट्रोल कारों पर टैरिफ को तत्काल 100 फीसदी से घटाकर 70 फीसदी करने और फिर चरणबद्ध तरीके से 30 फीसदी तक कटौती करने का प्रस्ताव दिया है। ईवी के मामले में, कार निर्माता चाहते हैं कि 2029 तक टैरिफ में कोई कटौती न की जाए और उसके बाद सीमित आयात पर चरणबद्ध तरीके से 30 फीसदी तक कटौती की जाए।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed