फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   facebook gives answer to mukesh ambani, says data is not like the business of oil

फेसबुक का मुकेश अंबानी को जवाब, तेल के कारोबार की तरह नहीं है डाटा का बिजनेस

Thu, 12 Sep 2019 05:07 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 12 Sep 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
facebook gives answer to mukesh ambani, says data is not like the business of oil
- फोटो : TWITTER

फेसबुक ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को जवाब देते हुए कहा कि डाटा कोई नया तेल नहीं है। भारत जैसे देशों को डाटा को देश में ही रोकने के बजाय इसके दूसरे देशों में मुक्त प्रवाह की अनुमति देनी चाहिए। फेसबुक के उपाध्यक्ष (विदेश मामले एवं संचार) निक क्लेग ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से डाटा साझा करना अहम है। गंभीर अपराध और आतंकवाद पर शिकंजा कसने के बीच भारत खुद को प्रमुख वैश्विक डाटा-साझा करने की पहलों से बाहर रखता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, भारत को इंटरनेट के लिए एक नया खाका तैयार करना चाहिए जो व्यक्तिगत अधिकारों का सम्मान करता हो। साथ ही प्रतिस्पर्धा और नवाचार को प्रोत्साहित करे और सभी के लिए मुक्त और आसानी से उपलब्ध हो। 

विज्ञापन

मुकेश अंबानी ने कही थी यह बात

रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कुछ समय पहले कहा था कि डाटा एक नए तेल की तरह है। भारतीय डाटा का नियंत्रण और स्वामित्व भारतीय लोगों के पास होना चाहिए, डाटा कंपनियों या विशेष रूप से विदेशी कंपनियों के पास नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


क्लेग ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, भारत और पूरी दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो डाटा को नया तेल समझते हैं और उनका मानना है कि इस तरह के तेल (डाटा) के भंडार को देश की सीमा के भीतर रखने से समृद्धि आएगी। हालांकि, यह मानना सरासर गलत है।

तेल का कारोबार नहीं है डाटा

डाटा कोई तेल नहीं है, जिसे जमीन से निकाल कर उसका नियंत्रण अपने हाथ में रखा जाए और उसका कारोबार किया जाए। यह नवाचार के विशाल समुद्र के रूप में है। क्लेग ने कहा कि डाटा का मूल्य जमाखोरी या फिर सीमित वस्तु की तरह इसका कारोबार नहीं से नहीं प्राप्त होता है बल्कि डाटा के मुक्त प्रवाह की अनुमति दी जानी चाहिए। यह नवाचार को बढ़ावा देता है।

क्लेग ने कहा कि डाटा को देश के सीमा के बांधकर रखने और दूसरे देश में उसके प्रवाह को रोकने से यह नवाचार रूपी विशाल समुद्र को झील में बदल देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed