फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   F&O SEBI gives seven suggestions to save retail investors; Efforts to save sinking savings of retail investors

एफएंडओ: खुदरा निवेशकों को बचाने के लिए सेबी ने दिए सात सुझाव; खुदरा निवेशकों की डूब रही बचत को बचाने की कवायद

Wed, 31 Jul 2024 04:32 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 31 Jul 2024 04:32 AM IST
सार

2023-24 में 92.5 लाख खुदरा निवेशकों और प्रोपराइटरशिप फर्मों को एफएंडओ में 51,689 करोड़ का घाटा हुआ था।

विज्ञापन
F&O SEBI gives seven suggestions to save retail investors; Efforts to save sinking savings of retail investors
SEBI - फोटो : ANI

विस्तार

फ्यूचर एंड ऑप्शन (एफएंडओ) में खुदरा निवेशकों की डूब रही बचत को लेकर चिंता के बीच सेबी ने उनकी सुरक्षा के लिए सात उपाय सुझाए हैं। सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने कहा, एफएंडओ में परिवारों को साल में 60,000 करोड़ रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। 2023-24 में 92.5 लाख खुदरा निवेशकों और प्रोपराइटरशिप फर्मों को एफएंडओ में 51,689 करोड़ का घाटा हुआ था।

विज्ञापन


स्ट्राइक प्राइस को तर्कसंगत बनाएं
मौजूदा स्ट्राइक प्राइस परिचय पद्धति को तर्कसंगत बनाया जाए। स्ट्राइक अंतराल प्रचलित सूचकांक मूल्य (मौजूदा कीमत के आसपास 4 फीसदी) के करीब एक समान होना चाहिए। स्ट्राइक प्रचलित मूल्य (लगभग 4 फीसदी से 8 फीसदी) से दूर जाने पर अंतराल बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन


एक्सपायरी डे पर कैलेंडर स्प्रेड लाभ हटाएं
अन्य गैर समाप्ति दिनों की तुलना में एक्सपायरी डे पर वॉल्यूम में  अंतर और उसके साथ तरलता जोखिम को देखते हुए कैलेंडर स्प्रेड स्थिति के लिए मार्जिन लाभ उन स्थितियों के लिए प्रदान नहीं किया जाएगा जिनमें कोई भी कांट्रैक्ट उसी दिन समाप्त हो रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोजीशन लिमिट की इंट्रा डे में निगरानी
इंडेक्स डेरिवेटिव अनुबंधों के लिए पोजीशन लिमिट्स की निगरानी इंट्राडे आधार पर क्लीयरिंग कॉरपोरेशन/स्टॉक एक्सचेंजों द्वारा की जाएगी। उचित निर्धारण के साथ और संबंधित टेक्नोलॉजी बदलाव की जरूरत को देखते हुए पूर्ण कार्यान्वयन के लिए एक आसान रास्ता तय किया जाएगा।

न्यूनतम कांट्रैक्ट साइज 20 लाख तक
डेरिवेटिव्ज कांट्रैक्ट का मूल्य पहले चरण में 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख और 15 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करना चाहिए। दूसरे चरण में इसे 20 से बढ़ाकर 30 लाख रुपये करना चाहिए।

साप्ताहिक ऑप्शन को तर्कसंगत बनाएं
सप्ताह के सभी पांच कारोबारी दिनों में साप्ताहिक अनुबंधों की समाप्ति होती है। ऐसे में किसी एक्सचेंज के सिंगल बेंचमार्क सूचकांक पर साप्ताहिक ऑप्शन कांट्रैक्ट दिए जाने चाहिए।


ईएलएम 5 फीसदी तक बढ़ाया जाए
सेबी ने कहा कि समाप्ति के करीब ऑप्शन अनुबंधों में उच्च जोखिम से निपटने के लिए ऑप्शन में काम करने वाली संस्थाओं के लिए अनुमानित आधार पर भारी हानि मार्जिन (ईएलएम) को 3 से 5 फीसदी तक बढ़ाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed