{"_id":"62d0b6d9b4e8a75700472cc5","slug":"exports-up-23-5-percent-trade-deficit-widens-to-record-26-18-billion-dollar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Export: निर्यात 23.5 फीसदी बढ़ा, व्यापार घाटा बढ़कर रिकॉर्ड 26.18 अरब डॉलर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Export: निर्यात 23.5 फीसदी बढ़ा, व्यापार घाटा बढ़कर रिकॉर्ड 26.18 अरब डॉलर
Fri, 15 Jul 2022 06:07 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 15 Jul 2022 06:07 AM IST
सार
सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-जून तिमाही में निर्यात 24.51% बढ़कर 118.96 अरब डॉलर रहा। आयात भी 49.47% बढ़कर 189.76 अरब डॉलर पहुंच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के वस्तुओं का निर्यात जून, 2022 में 23.52 फीसदी बढ़कर 40.13 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इस दौरान आयात 57.55% बढ़कर 66.31 अरब डॉलर पहुंच गया। आयात में वृद्धि से देश का व्यापार घाटा जून में 172.7% बढ़कर रिकॉर्ड 26.18 अरब डॉलर पहुंच गया। जून, 2021 में 9.60 अरब डॉलर का व्यापार घाटा हुआ था।
विज्ञापन
सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-जून तिमाही में निर्यात 24.51% बढ़कर 118.96 अरब डॉलर रहा। आयात भी 49.47% बढ़कर 189.76 अरब डॉलर पहुंच गया। व्यापार घाटा 31.42 अरब डॉलर से बढ़कर 70.80 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
40.13 अरब डॉलर का निर्यात किया गया इस साल जून में
रत्न-आभूषण निर्यात 21.41 फीसदी बढ़ा
रत्न एवं आभूषण निर्यात जून में 21.41% बढ़कर 25,295 करोड़ रुपये पहुंच गया। एक साल पहले इसी महीने में यह 20,835 करोड़ था। अप्रैल-जूनमें निर्यात 14.6 फीसदी बढ़ा है।
विज्ञापन