{"_id":"634ca64ed201161ef2615fcc","slug":"exports-of-passenger-vehicles-increased-two-wheelers-softened-maruti-at-the-top","type":"story","status":"publish","title_hn":"Passenger Vehicles: यात्री वाहनों का निर्यात बढ़ा, दोपहिया में नरमी, मारुति सबसे आगे","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Passenger Vehicles: यात्री वाहनों का निर्यात बढ़ा, दोपहिया में नरमी, मारुति सबसे आगे
Mon, 17 Oct 2022 06:18 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 17 Oct 2022 06:18 AM IST
सार
आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान वाणिज्यिक, दोपहिया और तिपहिया समेत कुल 12,54,560 वाहनों का निर्यात किया गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 14,10,711 रहा था। सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा, यात्री वाहनों के निर्यात मोर्चे पर बेहतर स्थिति रही है। लेकिन, कुल वाहनों का निर्यात बेहतर नहीं रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश का यात्री वाहनों (पीवी) का निर्यात चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में दो फीसदी बढ़कर 1,60,590 इकाई पर पहुंच गया। हालांकि, इस दौरान वाणिज्यिक,दोपहिया और तिपहिया समेत कुल वाहनों के निर्यात में गिरावट आई है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के मुताबिक, 2021-22 की समान अवधि में 1,57,551 यात्री वाहन निर्यात हुए थे।
विज्ञापन
आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान वाणिज्यिक, दोपहिया और तिपहिया समेत कुल 12,54,560 वाहनों का निर्यात किया गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 14,10,711 रहा था। सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा, यात्री वाहनों के निर्यात मोर्चे पर बेहतर स्थिति रही है। लेकिन, कुल वाहनों का निर्यात बेहतर नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती के साथ एशिया व लैटिन अमेरिका के विभिन्न देशों को विदेशी मुद्रा की सुरक्षा के लिए आयात प्रतिबंध लगाने के लिए मजबूर किया गया। इसका असर भी दिखा।
विज्ञापन
कारों में 5 फीसदी की रही गिरावट
सियाम के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कारों का निर्यात 5 फीसदी घटकर 97,300 इकाई रह गया। वैन के निर्यात में भी गिरावट आई है। हालांकि, यूटिलिटी वाहनों का निर्यात 16% बढ़कर 63,016 इकाई पहुंच गया।
विज्ञापन
मारुति सबसे आगे
निर्यात के मामले में मारुति सबसे आगे है। इस दौरान कंपनी ने सबसे ज्यादा 1.31 लाख से अधिक वाहनों का निर्यात किया।
- ह्यूंडई 74,072 वाहनों के निर्यात के साथ दूसरे स्थान पर है। इस दौरान कंपनी ने 11% ज्यादा निर्यात किया।
- किआ इंडिया 44,564 इकाइयों के साथ तीसरे स्थान पर है।