फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Exports decreased by 12 percent, trade deficit increased to 23.7 billion dollar, imports decreased in Dec

Import Export: निर्यात 12 फीसदी घटा, व्यापार घाटा बढ़कर 23.7 अरब डॉलर, आयात भी दिसंबर में घटा

Tue, 17 Jan 2023 05:50 AM IST
Amit Mandal बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 17 Jan 2023 05:50 AM IST
सार

चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीने यानी अप्रैल-दिसंबर में कुल निर्यात 9 फीसदी बढ़कर 332.76 अरब डॉलर रहा। आयात भी 24.96 फीसदी बढ़कर 551.7 अरब डॉलर पहुंच गया।

विज्ञापन
Exports decreased by 12 percent, trade deficit increased to 23.7 billion dollar, imports decreased in Dec
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

वैश्विक चुनौतियों के बीच देश का निर्यात दिसंबर, 2022 में 12.2 फीसदी घटकर 34.48 अरब डॉलर रह गया। इस दौरान आयात में कमी के बावजूद देश का व्यापार घाटा 12.8 फीसदी बढ़कर 23.76 अरब डॉलर पहुंच गया। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल दिसंबर में आयात 3.5 फीसदी घटकर 58.24 अरब डॉलर रह गया। दिसंबर, 2021 में यह 60.33 अरब डॉलर रहा था।

विज्ञापन

आधिकारिक बयान के अनुसार, दिसंबर, 2021 में देश से 39.27 अरब डॉलर की वस्तुओं एवं सेवाओं का निर्यात किया गया था। उस दौरान 21.06 अरब डॉलर का व्यापार घाटा हुआ था। एजेंसी
विज्ञापन


34.48 अरब डॉलर का निर्यात किया गया पिछले माह
इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात दिसंबर में करीब 12% घटकर 9.08 अरब डॉलर रहा। रत्न एवं आभूषणों का निर्यात 15.2% कम होकर 2.54 अरब डॉलर रहा। इसके अलावा, जिन अन्य वस्तुओं के निर्यात में कमी आई है, उनमें कॉफी, काजू, चमड़े के सामान, दवा, कालीन, हथकरघा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल-दिसंबर में 60% बढ़ सकता है व्यापार घाटा
चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीने यानी अप्रैल-दिसंबर में कुल निर्यात 9 फीसदी बढ़कर 332.76 अरब डॉलर रहा। आयात भी 24.96 फीसदी बढ़कर 551.7 अरब डॉलर पहुंच गया। इससे व्यापार घाटा चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में 60.45 फीसदी बढ़कर 218.94 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। एक साल पहले की समान अवधि में व्यापार घाटा 136.45 अरब डॉलर रहा था।


वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा, दुनियाभर में वित्तीय चुनौतियों के बावजूद देश का निर्यात बेहतर बना हुआ है। वैश्विक स्तर पर मंदी के रुख से हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed