फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Ex wife of Jeff Bezos going to give half her fortune to charity

जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी इन्हें दान करेंगी अपनी आधी संपत्ति, कीमत 1.29 लाख करोड़ रुपये

Wed, 29 May 2019 11:23 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 29 May 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
Ex wife of Jeff Bezos going to give half her fortune to charity

दुनिया के सबसे अमीर शख्स और अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी ने अपनी आधी संपत्ति दान करने का फैसला लिया है। मैकेंजी 18.45 अरब डॉलर यानी 1.29 लाख करोड़ रुपये दान करने जा रही हैं। हाल ही में मैकेंजी ने जेफ बेजोस से तलाक लिया था और तलाक के बाद मैकेंजी दुनिया की चौथी सबसे अमीर महिला बन गई थीं। बता दें कि तलाक के बाद से मैकेंजी के पास अमेजन के चार फीसदी शेयर हैं। इन चार फीसदी शेयरों की कीमत 36.9 अरब डॉलर यानी 2.58 लाख करोड़ रुपये है।

विज्ञापन

दुनिया की चौथी सबसे अमीर महिला हैं मैकेंजी 

मैकेंजी दुनिया की चौथी सबसे अमीर महिला हैं। दुनिया की सबसे अमीर महिला फ्रेंकोइस बेटनकोर्ट मेयर्स हैं, जो 3.80 लाख करोड़ की मालकिन हैं। दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: एलाइके वॉल्टन और जैकलीन मार्स हैं, जो 3.24 लाख करोड़ और 2.77 लाख करोड़ की मालकिन हैं। 

विज्ञापन

इस मुहिम से प्ररित होकर मैकेंजी ने लिया फैसला

गिविंग प्लेज मुहिम से प्रेरित होकर मैकेंजी ने इतनी बड़ी रकम दान करने का फैसला लिया। इस संदर्भ में मैकेंजी ने कहा कि, 'परोपकार के प्रति मेरा नजरिया हमेशा विचारशील रहेगा। मैं इसके लिए वक्त दूंगी, प्रयास और परवाह करती रहूंगी लेकिन इंतजार नहीं करूंगी।' बता दें कि गिविंग प्लेज मुहिम की शुरुआत वॉरेन बफे, बिल गेट्स और मिलिंडा गेट्स ने 2010 में की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2018 में बेजोस ने किया था सबसे ज्यादा दान 

यूएस की क्रॉनिकल ऑफ फिलान्थ्रॉपी मैग्जीन द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार हाल ही में जेफ बेजोस अमेरिका के सबसे बड़े दानदाता बने थे। दान देने के मामले में उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स को भी पछाड़ दिया था। साल 2018 में उन्होंने समाज की भलाई के लिए सबसे ज्यादा 14,200 करोड़ रुपये का दान किए हैं। हालांकि जेफ बेजोस पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए थे और पहली बारी में ही वह पहले नंबर पर भी आ गए। 



उन्होंने बीते साल बेजोस डे-वन फंड को लांच किया था। जिससे उन्होंने जरूरतमंदों की मदद की थी। इससे पहले उनकी इस बात के लिए निंदा होती थी कि वह सामाजिक कार्यों में पीछे रहते हैं। बेजोस लंबे समय से दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 9.65 लाख करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed