{"_id":"65a10489dfcd0ceb8d02d8a3","slug":"every-train-passenger-gets-55-concession-vaishnaw-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rail: वरिष्ठ नागरिकों व पत्रकारों को रियायत देने के सवाल पर रेल मंत्री की दो टूक- सभी को दे रहे 55% छूट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Rail: वरिष्ठ नागरिकों व पत्रकारों को रियायत देने के सवाल पर रेल मंत्री की दो टूक- सभी को दे रहे 55% छूट
Fri, 12 Jan 2024 03:08 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 12 Jan 2024 03:08 PM IST
सार
Railway Fare: मार्च 2020 में लगाए गए कोविड-19 लॉकडाउन से पहले, रेलवे वरिष्ठ नागरिकों और सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त पत्रकारों को ट्रेन किराए में 50 प्रतिशत की छूट देती थी। लॉकडाउन के दौरान रेलवे परिचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था, लेकिन जब जून 2022 में इसे पूरी तरह से फिर से शुरू किया गया, तो रेल मंत्रालय ने इन रियायतों को बहाल नहीं किया।
विज्ञापन
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वरिष्ठ नागरिकों और मीडियाकर्मियों को कोविड-19 से पहले मिलने वाली कराये में छूट फिर से बहाल करने की मांग पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रत्येक यात्री को ट्रेन यात्रा पर 55 प्रतिशत की रियायत मिलती है।
विज्ञापन
पुरानी रियायतों की बहाली पर मीडियाकर्मियों के सवालों का कोई सीधा जवाब दिए बिना, वैष्णव ने कहा, "भारतीय रेलवे पहले से ही हर ट्रेन यात्री को ट्रेन किराए में 55 प्रतिशत रियायत की पेशकश कर रहा है।" वैष्णव बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रगति की समीक्षा के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे। मार्च 2020 में लगाए गए कोविड-19 लॉकडाउन से पहले, रेलवे वरिष्ठ नागरिकों और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों को ट्रेन किराए में 50 प्रतिशत की छूट देती थी।
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान रेलवे परिचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था, लेकिन जब जून 2022 में इसे पूरी तरह से फिर से शुरू किया गया, तो रेल मंत्रालय ने इन रियायतों को बहाल नहीं किया और तब से यह मुद्दा संसद के दोनों सदनों सहित विभिन्न प्लेटफार्मों पर उठाया गया है। वैष्णव ने लोकसभा और राज्यसभा में कई मौकों पर सांसदों की ओर से उठाए गए सवाल पर इसी तरह का रुख बनाए रखा था।
विज्ञापन
गुरुवार को अहमदाबाद में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान जब मीडियाकर्मियों ने जब ये सवाल उठाया तो वैष्णव ने कहा, "अगर किसी गंतव्य के लिए ट्रेन टिकट की कीमत 100 रुपये है, तो रेलवे केवल 45 रुपये ले रहा है। वह 55 रुपये की रियायत दे रहा है।"
इससे पहले, मध्य प्रदेश के चंद्र शेखर गौड़ की ओर से दायर एक आरटीआई आवेदन का जवाब देते हुए, भारतीय रेलवे ने बताया कि उसने वित्तीय वर्ष 2022-23 में लगभग 15 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों से लगभग 2,242 करोड़ रुपये की कमाई की।