फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   etihad airways finally submits bids for grounded jet airways

जेट में निवेश के लिए तैयार हुआ एतिहाद, आखिरी वक्त में जमा की बोली

Fri, 10 May 2019 07:24 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 10 May 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
etihad airways finally submits bids for grounded jet airways
एतिहाद एयरवेज

जेट एयरवेज में 24 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाली अबू धाबी की कंपनी एतिहाद एयरवेज आखिरकार निवेश करने को तैयार हो गया है। एतिहाद ने आखिरी क्षणों में अपनी वित्तीय और तकनीकी बोली को जमा कर दिया है।

विज्ञापन


एतिहाद के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा कि कंपनी जेट एयरवेज में निवेश करने के लिए तैयार हो गई है। हालांकि यह नियमों के अनुसार 49 फीसदी हिस्सेदारी ही खरीद सकती है। बाकी की 51 हिस्सेदारी भारतीय कंपनियों को खरीदनी होगी। एतिहाद के इस कदम से जेट एयरवेज के फिर से उड़ान संचालन करने की संभावना को बल मिला है। 
विज्ञापन


कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि भारत विशव में एक सबसे तेजी से बढ़ता हुआ विमानन बाजार है। यह संयुक्त अरब अमीरात का भी एक मुख्य सहयोगी है। एतिहाद पिछले 15 महीने से जेट के मुख्य स्टेकहोल्डर्स से चर्चा कर रहा था ताकि कंपनी को किसी भी हालत में चलाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेट ने पिछले 17 अप्रैल को पैसों की कमी के चलते अपना संचालन अस्थाई तौर पर बंद कर दिया था। 

गौरतलब है कि जेट को खरीदने के लिए एतिहाद एयरवेज, नेशनल इंवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड, टीपीजी कैपिटल और इंडिगो पार्टनर्स ने निविदाएं जमा की थीं। सभी निविदाकर्ता जेट एयरवेज के 75 फीसदी शेयर खरीदने के लिए बोली लगा सकते हैं। 

यह बनाए हैं नियम

एसबीआई की अगुवाई वाले बैंकों के कंशोर्सियम ने जो नियम बनाए हैं उसके तहत निविदाकर्ता के पास कम से कम एक हजार करोड़ रुपये की नेटवर्थ होनी चाहिए। इसके अलावा तीन साल का विमानन क्षेत्र में काम करने का अनुभव भी होना चाहिए। 



वहीं वित्तीय निवेशकों के पास कम से कम दो हजार करोड़ रुपये का असेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम)  या फिर एक हजार रुपये भारतीय कंपनी में निवेश करने के लिए होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed