{"_id":"6670d3417a5d5f74f4092759","slug":"essar-group-is-moving-forward-in-unity-amidst-the-feuds-among-business-houses-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजबूत संबंध: कारोबारी घरानों में झगड़ों के बीच एकजुटता से आगे बढ़ रहा एस्सार समूह, दिवालिया कार्रवाई से उबरा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
मजबूत संबंध: कारोबारी घरानों में झगड़ों के बीच एकजुटता से आगे बढ़ रहा एस्सार समूह, दिवालिया कार्रवाई से उबरा
Tue, 18 Jun 2024 05:52 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:52 AM IST
सार
एस्सार कैपिटल के निदेशक प्रशांत रुइया का कहना है कि मजबूत पारिवारिक संबंध बनाए रखने के लिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि परिवार के हर सदस्य को अपनी बात कहने और आगे बढ़ने का अवसर मिले। उन्होंने कहा, पारिवारिक परंपरा तेजी से खत्म हो रही है, लेकिन हमने इसे अब तक बनाए रखा है।
विज्ञापन
प्रशांत रुइया
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कारोबारी घरानों में मालिकाना हक को लेकर संस्थापकों में सार्वजनिक झगड़ों के बीच रुइया परिवार के नियंत्रण वाला एस्सार समूह एकजुटता से आगे बढ़ रहा है। रुइया परिवार की तीन पीढ़ियां संस्थापक भाई शशि व रवि रुइया, उनके बच्चे और पोते-पोतियां एक ही छत के नीचे रहकर संयुक्त रूप से कारोबारी साम्राज्य चलाते हैं।
विज्ञापन
पहली पीढ़ी के उद्यमी शशि व रवि रुइया ने 1969 में ऊर्जा, धातु, बुनियादी ढांचे से लेकर प्रौद्योगिकी और खुदरा क्षेत्र में कारोबार करने वाले समूह की स्थापना की थी। समूह के निवेश पोर्टफोलियो का प्रबंधन करने वाली एस्सार कैपिटल के निदेशक प्रशांत रुइया ने कहा, मजबूत पारिवारिक संबंध बनाए रखने के लिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि परिवार के हर सदस्य को अपनी बात कहने और आगे बढ़ने का अवसर मिले। उन्होंने कहा, पारिवारिक परंपरा तेजी से खत्म हो रही है, लेकिन हमने इसे अब तक बनाए रखा है।
विज्ञापन
नए सिरे से खुद को खड़ा कर रहा समूह
दिवालिया कार्रवाई से उबरकर करीब दो लाख करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने के बाद एस्सार समूह अब खुद को नए सिरे से खड़ा कर रहा है। समूह का राजस्व 15 अरब डॉलर है। रुइया ने कहा, समूह की कर पूर्व आय के संदर्भ में हमारा ‘रन रेट’ एक अरब डॉलर है। समूह का वर्तमान मूल्यांकन करीब 8 अरब डॉलर है। समूह की 14 कंपनियां हैं, जिनमें निवेश बढ़ाया जा रहा है। इनमें से कुछ अंतरराष्ट्रीय हैं।
विज्ञापन