फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   EPFO Enomination more than 50 lakh account holders have done complete soon this process

EPFO News: अब तक 50 लाख से ज्यादा खाताधारकों ने किया ई-नॉमिनेशन, घर बैठे इस तरह पूरी करें प्रक्रिया

Sat, 12 Feb 2022 02:15 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 12 Feb 2022 02:15 PM IST
सार

50 Lakh EPFO Account Holders Have Fill E-nomination: ईपीएफओ लगातार सोशल मीडिया के माध्यम खाताधारकों को इसके फायदों के बारे में जानकारी देते हुए अपने परिवार को सोशल सिक्योरिटी उपलब्ध कराने के लिए ई-नॉमिनेशन को भरने की अपील कर रहा है। ईपीएफओ की ओर से एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी गई है कि अप्रैल 2021 से जनवरी 2022 तक 50 लाख से ज्यादा खाताधारकों ने ईपीएफओ पोर्टल पर जाकर ई-नॉमिनी फाइल कर दिया है।
 

विज्ञापन
EPFO Enomination more than 50 lakh account holders have done complete soon this process
ईपीएफओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने खाताधारकों के लिए ई-नॉमिनेशन को अनिवार्य कर दिया है, इसलिए इस प्रक्रिया को पूरी करना उनके लिए बेहद जरूरी है। संगठन की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, अब तक 50 लाख से ज्यादा लोगों ने ई-नॉमिनेशन कर दिया है। अगर आपका नाम इस सूची में नहीं है तो जल्द से जल्द ये काम पूरा कर लें।  

विज्ञापन


जनवरी में 16 लाख से ज्यादा ई-नॉमिनेशन
ईपीएफओ लगातार सोशल मीडिया के माध्यम खाताधारकों को इसके फायदों के बारे में जानकारी देते हुए अपने परिवार को सोशल सिक्योरिटी उपलब्ध कराने के लिए ई-नॉमिनेशन को भरने की अपील कर रहा है। ईपीएफओ की ओर से एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी गई है कि अप्रैल 2021 से जनवरी 2022 तक 50 लाख से ज्यादा खाताधारकों ने ईपीएफओ पोर्टल पर जाकर ई-नॉमिनी फाइल कर दिया है। संगठन की ओर से बताया गया कि नजवरी 2022 में 16,58,015 खाताधारकों ने यह प्रक्रिया पूरी की है। 
विज्ञापन


सरकार ने बढ़ाई थी डेडलाइन
गौरतलब है कि पहले ईपीएफओ मे ई-नॉमिनी जोड़ने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 31 दिसंबर 2021 की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। लेकिन इसे बाद में बढ़ा दिया गया था और फिलहाल इसके लिए कोई डेडलाइन निर्धारित नहीं की गई है। ईपीएफओ की ओर से खाताधारकों से आग्रह किया गया है कि इस काम को करने के लिए देर न करें और जितनी जल्दी हो सके ई-नॉमिनेशन प्रक्रिया को पूरा करें। आप घर बैठे ईपीएफ या ईपीएस के लिए ई-नॉमिनेशन दाखिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह पूरी करें प्रक्रिया

  • ई-नॉमिनी ऑनलाइन भरने के लिए वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाना होगा। 
  • अब सर्विस ऑप्शन में जाकर ड्रॉपडाउन में फॉर एंप्लॉयीज विकल्प को चुनना होगा। 
  • इसके बाद मेंबर UAN/Online Service (OCS/OTCP)पर क्लिक करें।
  • UAN-पासवर्ड से लॉगिन करें। फैमिली डिक्लेयरेशन अपडेट करने के लिए यस पर क्लिक करें। 
  • फिर ऐड फैमिली डिटेल्स पर क्लिक करना होगा। इसमें नॉमिनेशन डिटेल्स पर क्लिक करें।
  • अब सेव EPF नॉमिनेशन पर क्लिक करें। OTP जेनरेट करने के लिए ई-साइन पर क्लिक करें। 
  • यूजर्स के आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा। 
  • OTP को सबमिट करने के साथ ही आपका ई-नॉमिनेशन रजिस्टर्ड हो जाएगा।
  • यूजर्स इसमें एक से अधिक नॉमिनी को भी बिना अतिरिक्त दस्तावेजों के जोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed