{"_id":"620773747a01133df5517d6c","slug":"epfo-enomination-more-than-50-lakh-account-holders-have-done-complete-soon-this-process","type":"story","status":"publish","title_hn":"EPFO News: अब तक 50 लाख से ज्यादा खाताधारकों ने किया ई-नॉमिनेशन, घर बैठे इस तरह पूरी करें प्रक्रिया","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
EPFO News: अब तक 50 लाख से ज्यादा खाताधारकों ने किया ई-नॉमिनेशन, घर बैठे इस तरह पूरी करें प्रक्रिया
Sat, 12 Feb 2022 02:15 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Sat, 12 Feb 2022 02:15 PM IST
सार
50 Lakh EPFO Account Holders Have Fill E-nomination: ईपीएफओ लगातार सोशल मीडिया के माध्यम खाताधारकों को इसके फायदों के बारे में जानकारी देते हुए अपने परिवार को सोशल सिक्योरिटी उपलब्ध कराने के लिए ई-नॉमिनेशन को भरने की अपील कर रहा है। ईपीएफओ की ओर से एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी गई है कि अप्रैल 2021 से जनवरी 2022 तक 50 लाख से ज्यादा खाताधारकों ने ईपीएफओ पोर्टल पर जाकर ई-नॉमिनी फाइल कर दिया है।
विज्ञापन
ईपीएफओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने खाताधारकों के लिए ई-नॉमिनेशन को अनिवार्य कर दिया है, इसलिए इस प्रक्रिया को पूरी करना उनके लिए बेहद जरूरी है। संगठन की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, अब तक 50 लाख से ज्यादा लोगों ने ई-नॉमिनेशन कर दिया है। अगर आपका नाम इस सूची में नहीं है तो जल्द से जल्द ये काम पूरा कर लें।
विज्ञापन
जनवरी में 16 लाख से ज्यादा ई-नॉमिनेशन
ईपीएफओ लगातार सोशल मीडिया के माध्यम खाताधारकों को इसके फायदों के बारे में जानकारी देते हुए अपने परिवार को सोशल सिक्योरिटी उपलब्ध कराने के लिए ई-नॉमिनेशन को भरने की अपील कर रहा है। ईपीएफओ की ओर से एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी गई है कि अप्रैल 2021 से जनवरी 2022 तक 50 लाख से ज्यादा खाताधारकों ने ईपीएफओ पोर्टल पर जाकर ई-नॉमिनी फाइल कर दिया है। संगठन की ओर से बताया गया कि नजवरी 2022 में 16,58,015 खाताधारकों ने यह प्रक्रिया पूरी की है।
विज्ञापन
सरकार ने बढ़ाई थी डेडलाइन
गौरतलब है कि पहले ईपीएफओ मे ई-नॉमिनी जोड़ने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 31 दिसंबर 2021 की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। लेकिन इसे बाद में बढ़ा दिया गया था और फिलहाल इसके लिए कोई डेडलाइन निर्धारित नहीं की गई है। ईपीएफओ की ओर से खाताधारकों से आग्रह किया गया है कि इस काम को करने के लिए देर न करें और जितनी जल्दी हो सके ई-नॉमिनेशन प्रक्रिया को पूरा करें। आप घर बैठे ईपीएफ या ईपीएस के लिए ई-नॉमिनेशन दाखिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस तरह पूरी करें प्रक्रिया
- ई-नॉमिनी ऑनलाइन भरने के लिए वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाना होगा।
- अब सर्विस ऑप्शन में जाकर ड्रॉपडाउन में फॉर एंप्लॉयीज विकल्प को चुनना होगा।
- इसके बाद मेंबर UAN/Online Service (OCS/OTCP)पर क्लिक करें।
- UAN-पासवर्ड से लॉगिन करें। फैमिली डिक्लेयरेशन अपडेट करने के लिए यस पर क्लिक करें।
- फिर ऐड फैमिली डिटेल्स पर क्लिक करना होगा। इसमें नॉमिनेशन डिटेल्स पर क्लिक करें।
- अब सेव EPF नॉमिनेशन पर क्लिक करें। OTP जेनरेट करने के लिए ई-साइन पर क्लिक करें।
- यूजर्स के आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा।
- OTP को सबमिट करने के साथ ही आपका ई-नॉमिनेशन रजिस्टर्ड हो जाएगा।
- यूजर्स इसमें एक से अधिक नॉमिनी को भी बिना अतिरिक्त दस्तावेजों के जोड़ सकते हैं।