फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   EPFO declares 8.15% as EPF interest rate for FY 2022-23

EPFO: वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 8.15% ब्याज दर की घोषणा, मंत्रालय की मंजूरी के बाद खातों में जमा होंगे पैसे

Mon, 24 Jul 2023 01:41 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 24 Jul 2023 01:41 PM IST
सार

EPFO: वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 8.15% ब्याज दर की घोषणा, मंत्रालय की मंजूरी के बाद खातों में जमा होंगे पैसे

विज्ञापन
EPFO declares 8.15% as EPF interest rate for FY 2022-23
EPFO - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) खाते के लिए 8.15% ब्याज दर की घोषणा की है। ईपीएफ खाते पर ब्याज दर की घोषणा 24 जुलाई, 2023 को एक सर्कुलर जारी कर की गई है। बता दें कि इस ब्याज दर को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आधिकारिक ब्याज दर बनाने के लिए वित्त मंत्रालय की ओर से अधिसूचित किया जाएगा, उसके बाद ही ईपीएफ सदस्यों के खाते में नए ब्याज दर के हिसाब से राशि जमा की जाएगी। जारी परिपत्र के अनुसार, "श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि योजना, 1952 के पैरा 60 (1) के तहत ईपीएफ योजना प्रावधानों के  प्रत्येक सदस्य के खाते में वर्ष 2022-2023 के लिए 8.15% की दर से ब्याज जमा करवाई जाएगी। सर्कुलर के अनुसार,सदस्यों के खातों में उक्त ब्याज जमा करने के लिए सभी संबंधितों को आवश्यक निर्देश जारी करने का निर्देश देने को कहा गया है।

विज्ञापन

हर महीने कर्मचारी ईपीएफ खाते में अपनी कमाई का 12% देता है योगदान

कर्मचारी भविष्य निधि वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए एक अनिवार्य योगदान है। जितनी राशि कर्मचारी के खाते से ईपीएफ में जमा होते हैं नियोक्ता भी कर्मचारी के ईपीएफ खाते में उतनी ही राशि जमा करवाने के लिए बाध्य है। मासिक आधार पर एक कर्मचारी अपने ईपीएफ खाते में अपनी कमाई का 12% योगदान देता है। कर्मचारी का पूरा योगदान ईपीएफ खाते में रखा जाता है। नियोक्ता के मामले में, ईपीएफ खाते में सिर्फ 3.67 प्रतिशत जमा किया जाता है। शेष 8.33% कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) में जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed