फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Enforcement Directorate attaches fresh assets of Amtek Group worth Rs 557 crore

Enforcement Directorate: एमटेक समूह पर प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई; 557 करोड़ की संपत्ति की अटैच

Thu, 27 Mar 2025 12:29 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 27 Mar 2025 12:29 AM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय ने 27,000 करोड़ रुपये के कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी में एंटी-मनी-लॉन्ड्रिंग कानून के तहत एमटेक समूह की 557 करोड़ रुपये की नई संपत्तियां कुर्क कीं हैं। इससे पहले बीते साल भी ईडी ने समूह के खिलाफ इसी मामले में कार्रवाई की थी। तब कंपनी की 5,115.31 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की गई थीं।

विज्ञापन
Enforcement Directorate attaches fresh assets of Amtek Group worth Rs 557 crore
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 27,000 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में दिवालिया हो चुकी ऑटोमोटिव उपकरण बनाने वाली कंपनी की 550 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अटैच की। अटैच की गई संपत्तियों में राजस्थान और पंजाब में 145 एकड़ जमीन, दिल्ली-एनसीआर में कुछ संपत्तियां शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत 342 करोड़ रुपये है, इसके अलावा 112.5 करोड़ रुपये की सावधि जमा, 123.9 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर, म्यूचुअल फंड और एआईएफ (वैकल्पिक निवेश फंड) में निवेश भी शामिल है।

विज्ञापन


संघीय जांच एजेंसी ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत यह कार्रवाई एमटेक ऑटो लिमिटेड, एआरजी लिमिटेड, एसीआईएल लिमिटेड, मेटालिस्ट फोर्जिंग लिमिटेड, कास्टेक्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और एमटेक समूह के प्रमोटर अरविंद धाम के अलावा कुछ अन्य के खिलाफ की गई।
विज्ञापन


पिछले साल सितंबर में एजेंसी ने इस मामले में 5,115.31 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने 27 फरवरी, 2024 को ईडी को एमटेक ऑटो समूह की ओर से 27,000 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले की जांच करने का आदेश दिया था। ईडी ने जांच के तहत धाम को गिरफ्तार किया था और पिछले साल सितंबर में उनके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed