फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Enforcement Directorate Arrested Anil Aaisinghani IPL related Money Laundering Case

Money Laundering: ED ने फडणवीस को ब्लैकमेल करने के आरोपी अनिल जयसिंघानी को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Sat, 08 Apr 2023 03:38 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 08 Apr 2023 03:38 PM IST
सार

Money Laundering: ईडी अहमदाबाद की एक अदालत की ओर से जयसिंघानी के खिलाफ पूर्व में जारी एक गैर-जमानती वारंट पर कार्रवाई कर रही थी। यह वारंट आईपीएल मैचों में कथित सट्टेबाजी से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में 2015 में जारी किया गया था। इस मामले की जांच संघीय एजेंसी कर रही है।

विज्ञापन
Enforcement Directorate Arrested Anil Aaisinghani IPL related Money Laundering Case
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में संदिग्ध बुकी अनिल जयसिंघानी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को रिश्वत देने की कोशिश करने और ब्लैकमेल करने की साजिश रचने के आरोप में जयसिंघानी और उसकी बेटी अनिक्षा को हाल में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


आरोप है कि अमृता ने अनिक्षा के पिता अनिल जयसिंघानी को उसके खिलाफ दर्ज कई मामलों में बचाने से इनकार किया, तो उनसे पैसे ऐंठने की भी कोशिश की गई। ईडी के अहमदाबाद कार्यालय ने शुक्रवार को पेशी वारंट के साथ मुंबई की एक अदालत का रुख किया और जयसिंघानी को हिरासत में लिया। जांच एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत उसकी हिरासत की मांग की।
विज्ञापन


अहमदाबाद की एक अदालत ने 2015 में जयसिंघानी के खिलाफ जारी किया था गैर-जमानती वारंट
ईडी अहमदाबाद की एक अदालत की ओर से जयसिंघानी के खिलाफ पूर्व में जारी एक गैर-जमानती वारंट पर कार्रवाई कर रही थी। यह वारंट आईपीएल मैचों में कथित सट्टेबाजी से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में 2015 में जारी किया गया था। इस मामले की जांच संघीय एजेंसी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समझा जाता है कि शुक्रवार को जयसिंघानी को हिरासत में लेने के बाद एजेंसी इस मामले में उसका बयान दर्ज कर रही है। जयसिंघानी को शराब के कथित अवैध कारोबार के एक मामले में हाल में मध्य प्रदेश पुलिस ने भी हिरासत में लिया था।

पिता-पुत्री पर साजिश रचने का आरोप
पिता-पुत्री पर आरोप है कि उन्होंने एक साजिश रची, जिसके तहत अनिक्षा ने अमृता फडणवीस के साथ दोस्ताना संबंध बनाए और फिर उनसे ‘अपने पिता को उसके खिलाफ लंबित कई आपराधिक मामलों से बचाने’ का अनुरोध किया, क्योंकि अमृता के पति लोक सेवक (उपमुख्यमंत्री) हैं।


अनिक्षा ने अमृता फडणवीस को एक करोड़ रुपये की रिश्वत देने की कोशिश की। दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल थाने ने 20 फरवरी को अनिल जयसिंघानी और अनिक्षा के खिलाफ कुछ ऑडियो और वीडियो क्लिप सार्वजनिक करने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी, जिनमें अमृता फडणवीस अनिक्षा से कथित रूप से लाभ लेते हुए नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed