फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Employment in India increased by 8.9 percent after eight consecutive months of decline

Jobs: भारत में लगातार आठ महीने की गिरावट के बाद रोजगार 8.9 फीसदी बढ़ा, AI और शिक्षा क्षेत्र में तेजी

Sat, 14 Jun 2025 05:31 AM IST
शुभम कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 14 Jun 2025 05:31 AM IST
सार

लगातार 8 महीने की गिरावट के बाद मई 2025 में भारत में रोजगार सृजन 8.9% बढ़ा। इनडीड की रिपोर्ट के अनुसार, बाल देखभाल, शिक्षा, व्यक्तिगत देखभाल और विनिर्माण क्षेत्रों में तेजी से नौकरियां बनीं। जनरेटिव AI में रोजगार सृजन दोगुना से अधिक रहा।

विज्ञापन
Employment in India increased by 8.9 percent after eight consecutive months of decline
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

देश में रोजगार सृजन लगातार आठ महीने की गिरावट के बाद मई, 2025 में 8.9 फीसदी बढ़ गया। रोजगार वृद्धि की यह दर अन्य देशों की तुलना में तेज है। हालांकि, सालाना आधार पर इसमें 1.8 फीसदी की मामूली गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


नौकरियों से जुड़ी वेबसाइट इनडीड की रिपोर्ट के मुताबिक, सालाना गिरावट के बावजूद भारत में रोजगार सृजन कोविड-19 महामारी के पहले की तुलना मंे करीब 80 फीसदी अधिक रहा। यह अन्य प्रमुख बाजारों की तुलना में अधिक है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- ट्रंप की धमकी बेअसर: अमेरिका में बिकने वाले 97% आईफोन भारत से भेजे गए, दो महीनों में 27,000 करोड़ का निर्यात
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि रोजगार सृजन मुख्य रूप से बाल देखभाल (27 फीसदी), व्यक्तिगत देखभाल व गृह स्वास्थ्य (25 फीसदी), शिक्षा (24 फीसदी) और उत्पादन-विनिर्माण (22 फीसदी) में हुआ। इसके अलावा, जनरेटिव एआई क्षेत्र में मई तक रोजगार सृजन 1.5 फीसदी रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में दोगुना से भी अधिक है।

ये भी पढ़ें:- Air India Crash: 'टाटा समूह के इतिहास का सबसे काला दिन...', विमान हादसे के एक दिन बाद बोले टाटा समूह के मुखिया

इनडीड के अर्थशास्त्री का क्या बयान

इनडीड के एशिया-प्रशांत क्षेत्र के वरिष्ठ अर्थशास्त्री कैलम पिकरिंग ने कहा, भारत अधिक औपचारिक आर्थिक व्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। इसलिए, भारत में रोजगार सृजन अन्य देशों की तुलना में तेजी से बढ़ रहा है। जैसे-जैसे देश में बदलाव आएगा, औपचारिक क्षेत्र में रोजगार सृजन देशभर में समग्र नौकरी वृद्धि की तुलना में कहीं अधिक मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed