{"_id":"5e94ac938ebc3e6fea5a5b89","slug":"employers-need-to-make-employers-aware-of-their-intention-to-adopt-new-tax-system-says-cbdt","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई टैक्स प्रणाली अपनाने की मंशा के बारे में कर्मचारियों को एम्पलायर को बताना होगा: सीबीडीटी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
नई टैक्स प्रणाली अपनाने की मंशा के बारे में कर्मचारियों को एम्पलायर को बताना होगा: सीबीडीटी
Mon, 13 Apr 2020 11:46 PM IST
श्रीधर मिश्रा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Mon, 13 Apr 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग ने कहा है कि कर्मचारियों को चालू वित्त वर्ष के दोरान नई आयकर प्रणाली को अपनाने की अपनी सोच के बारे में एम्पलायर को बताना होगा। ताकी, वो सैलरी का भुगतान करते समय उसी के अनुसार आए पर टैक्स की कटौती (टीडीएस) कर सके।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2020- 21 के बजट में व्यक्तिगत आयकरदाताओं के लिये एक नई वैकल्पिक प्रणाली की घोषणा की है। इसमें कर दाता के लिये टैक्स की दरें कम रखीं गई हैं लेकिन इनमें कई टैक्स पर छूट का लाभ नहीं दिया जायेगा। इनमें,
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2020- 21 के बजट में व्यक्तिगत आयकरदाताओं के लिये एक नई वैकल्पिक प्रणाली की घोषणा की है। इसमें कर दाता के लिये टैक्स की दरें कम रखीं गई हैं लेकिन इनमें कई टैक्स पर छूट का लाभ नहीं दिया जायेगा। इनमें,
विज्ञापन
- आवास किराया भत्ता
- आवास रिण के ब्याज
- जीवन बीमा पॉलिसी में निवेश सहित धारा 80सी, 80डी और 80सीसीडी शामिल है
विज्ञापन
नई कर प्रणाली में क्या है?
नई कर प्रणाली के मुताबिक, ढाई लाख रुपये तक की सालाना आय कर मुक्त है। वहीं, नई प्रणाली में ढाई लाख से पांच लाख रुपये तक की सालाना आय पर पांच प्रतिशत की दर से आयकर लिया जायेगा। इसके अलावा,- पांच लाख से 7.5 नाख पर दस प्रतिशत का कर।
- 7.5 से लेकर 10 लाख रुपये की आय पर 15 प्रतिशत की दर से कर लगेगा।
- 10 लाख से लेकर 12.5 लाख रुपये की आय पर 20 प्रतिशत का कर।
- 12.5 से 15 लाख रुपये की वार्षिक आय पर 25 प्रतिशत का कर।
- 15 लाख रुपये सालाना से अधिक की आय पर 30 प्रतिशत की दर से आयकर का प्रावधान।
पुरानी कर प्रणाली में क्या है?
- ढाई लाख से पांच लाख रुपये तक की आय पर 5 प्रतिशत कर।
- पांच लाख से 10 लाख रुपये पर 20 प्रतिशत कर।
- 10 लाख रुपये से अधिक की सालाना आय पर 30 प्रतिशत की दर से आयकर लगाने का प्रावधान है।