फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   employees passed due to COVID Tata Steel to give salary till 60 yrs of age of the deceased to the Family

कोरोना से जंग: मृत कर्मचारियों के परिजनों को रिटायरमेंट तक पूरा वेतन देगी टाटा स्टील, इन कंपनियों ने भी की मदद

Tue, 25 May 2021 01:53 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 25 May 2021 01:53 PM IST
सार

टाटा स्टील कोरोना से जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजनों को कर्मचारी की रिटायरमेंट यानी मृत कर्मचारी की उम्र 60 साल होने तक उनके परिवार को पूरी सैलरी देगी। 

विज्ञापन
employees passed due to COVID Tata Steel to give salary till 60 yrs of age of the deceased to the Family
अपने कर्मचारियों के साथ खड़ा हुआ उद्योग जगत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच भारतीय उद्योग जगत अपने कर्मचारियों उनके परिवार की मदद के लिए आगे आया है। अनेक कंपनियां कोविड महामारी से संक्रमित कर्मचारियों के परिवारों को वित्तीय मदद, दवाएं और अन्य सहायता उपलब्ध करा रही हैं। देश में कोविड महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर कंपनियां बीमा की सुविधा भी प्रदान कर रही हैं ताकि वे स्वयं अपना और अपने परिवार का बिना किसी चिंता के ख्याल रख सके। अब टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील ने इस संदर्भ में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले कर्मचारियों को परिजनों को बड़ी राहत दी है।

विज्ञापन


कोरोना से मरने वाले कर्मचारियों के परिजनों को राहत
टाटा स्टील ने घोषणा की है कि कंपनी कोरोना से जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजनों को कर्मचारी की रिटायरमेंट यानी मृत कर्मचारी की उम्र 60 साल होने तक उनके परिवार को पूरी सैलरी देगी। यह रकम मृत कर्मचारी के आखिरी वेतन के बराबर होगी। इतना ही नहीं, कंपनी मृत कर्मचारी के बच्चों की पढ़ाई, मेडिकल और आवास सुविधाएं भी देती रहेगी। मालूम हो कि कंपनी अपने सभी फ्रंटलाइन कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान मौत होने पर उनके बच्चों के भारत में ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई का पूरा खर्च वहन करेगी। 
विज्ञापन


ये कंपनियां भी कर रही हैं सहायता

  • रिलायंस - अपने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों के टीकाकरण का पूरा खर्च रिलायंस वहन करेगी। एक अनुमान के अनुसार रिलायंस अपने कर्मचारियों और उनके परिवार को मिलाकर करीब 10 लाख लोगों के वैक्सीनेशन का खर्च उठा रही है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • बोरोसिल- कोरोना महामारी से मरने वाले अपने चार कर्मचारियों के परिवारों को बोरोसिल ने दो साल का वेतन दिया। बोरोसिल समूह के प्रबंध निदेशक श्रीवर खेरुका ने एक मई को कहा था कि कोरोना संक्रमण के कारण मरने वाले चार कर्मचारियों के परिजनों को शैक्षिक, चिकित्सा और बीमा सहायता के अलावा दो साल के वेतन की सहायता दी जाएगी।
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा- कंपनी ने अपने सभी डीलरों के कर्मचारियों की वैक्सीन लगाने का खर्च खुद वहन करने का फैसला किया है। कंपनी मार्च 2022 तक अपने डीलर के हर कर्मचारी पर वैक्सीन के दो डोज का खर्च खुद उठाएगी। इसके लिए प्रति व्यक्ति 1500 रुपये रिइम्बर्स किए जाएंगे। कंपनी ने डीलर के कर्मचारियों के कोरोना के इलाज के लिए एक लाख रुपये की मेडिकल इंश्योरेंस की भी घोषणा की है। साथ ही कोरोना से किसी कर्मचारी की मौत होने पर उसके परिवार को 2.5 लाख रुपये की सहायता देने की भी घोषणा की गई। 
  • जेएसडब्ल्यू- जेएसडब्ल्यू के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी दिलीप पटनायक ने कहा, 'संयंत्रों में हमने पाली को अलग-अलग किया है। सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है। साथ ही प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जा रहा है ताकि लोगों का आमना-सामना कम-से-कम हो।' कंपनी अपने सभी कर्मचारियों, उनके परिवार के सदस्यों तथा सहयोगियों के टीके का खर्चा वहन कर रही है और यह सुनिश्चित कर रही है कि टीककरण अभियान सभी संयंत्रों में तेजी से चले।
  • एचडीएफसी लाइफ- कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए 'डॉक्टर ऑन कॉल, कोविड-19 टीकाकरण की सुविधा, मेडिक्लेम ई-कार्ड और अस्पताल में भर्ती की सुविधा जैसे कदम उठाए थे। चुनिंदा शहरों में 'ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर' की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। 
  • कैपजेमिनी- कैपजेमिनी ने केंद्रीकृत अखिल भारतीय कमांड सेंटर बनाया है। इसके जरिए कंपनी अपने कर्मचारियों और उनके आश्रितों को चिकित्सा आपात स्थिति में मदद कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed