Spicejet: स्पाइसजेट के विमान की हैदराबाद में आपात लैंडिंग, गोवा से आ रहा था विमान, केबिन में भरा धुआं
Spicejet: हैदराबाद हवाईअड्डे पर स्पाइसजेट के एक विमान की आपात स्थिति में लैंडिंग के बाद यात्रियों को आपातकालीन निकास से बाहर निकाला गया। डीजीसीए की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है।
विस्तार
गोवा से आ रहे स्पाइसजेट के एक विमान की बुधवार रात हैदराबाद हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में लैंडिंग कराई गई। डीजीसीए के अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि मामले की जांच चल रही है। अधिकारियों ने बताया है कि विमान के केबिन में धुआं दिखने के बाद बुधवार की देर रात विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
विमान यात्रियों को आपातकालीन द्वार से बाहर निकाला गया
डीजीसीए की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद विमान यात्रियों को आपातकालीन निकास द्वार से बाहर निकाला गया। इस दौरान एक यात्री के पैर में हल्की स्क्रैच आ गई। हैदराबाद एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक Q400 एयरक्राफ्ट VT-SQB में 80 यात्री सवार थे। यह घटना रात के करीब 11 बजे की है। स्पाइसजेट की फ्लाइट ने गोवा से रात 9.55 बजे उड़ान भरी थी और रात 11.30 बजे हैदराबाद में निर्धारित लैंडिंग से ठीक पहले, पायलट ने कॉकपिट में धुआं देखा। कथित तौर पर इस घटना से यात्रियों के बीच दहशत फैल गई और धुएं के कारण एक महिला यात्री बीमार हो गई। आपातकालीन लैंडिंग के कारण नौ उड़ानों को दूसरे शहरों में डायवर्ट करना पड़ा। इनमें छह घरेलू उड़ानें, दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें और एक कार्गो उड़ान को डायवर्ट किया गया।
29 अक्तूबर तक 50 प्रतिशत उड़ानों का ही संचालन कर रही है कंपनी
विमान पर सवार यात्री ने सोशल मीडिया पर साझा की घटना के दौरान की तस्वीर
@narendramodi @PMOIndia @flyspicejet @PilotSpicejet @SpiceJetRBLX @JM_Scindia Respected sir or to whomsoever it may concern.
— Srikanth Mulupala (@SrikanthMulupal) October 13, 2022
Night we were returning to hyd from goa within the ✈️ (Spicejet),suddenly there was smoke all around inside the plane starting from nagpur to hyderabad... pic.twitter.com/zZa9OUmJib
डीजीसीए ने छह जुलाई को स्पाइसजेट को भेजा था नोटिस