फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Elon Musk Buys Twitter in 44 Billion USD: One Of The Biggest Tech Acquisitions Check Here All Big Deal In Tech History News in Hindi

Elon Musk Twitter Deal: टेक जगत का तीसरा सबसे बड़ा सौदा, माइक्रोसॉफ्ट इस मामले में सबसे ऊपर, यहां देखें पूरी लिस्ट

Tue, 26 Apr 2022 11:48 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 26 Apr 2022 11:48 AM IST
सार

टेक जगत की सबसे बड़ी डील हाल ही में हुई है। इसके तहत बिल गेट्स की माइक्रोसॉफ्ट ने कैंडीक्रश वीडियो गेम बनाने वाली कंपनी एक्टिविजन ब्लिजार्ड को 68.7 अरब डॉलर (5.14 लाख करोड़ रुपये) में खरीदने पर मुहर लगाई। यह माइक्रोसॉफ्ट के 46 साल के इतिहास का सबसे बड़ा सौदा है।

विज्ञापन
Elon Musk Buys Twitter in 44 Billion USD: One Of The Biggest Tech Acquisitions Check Here All Big Deal In Tech History News in Hindi
टेक जगत के सबसे बड़े सौदे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को दुनिया के सबसे रईस इंसान एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया। ये सौदा 44 अरब डॉलर में हुआ है यानी 3.37 लाख करोड़ रुपये में। टेक जगत में मस्क-ट्विटर डील अब तक की तीसरी सबसे बड़ी डील है। इससे पहले हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग सेक्टर में अपनी दस्तक देते हुए कैंडी क्रश गेम बनाने वाली कंपनी एक्टिविजन ब्लिजार्ड के साथ सबसे बड़ी डील की थी। 

विज्ञापन

 

एलन मस्क ने ट्विटर को ऐसे खरीदा 

Elon Musk Buys Twitter in 44 Billion USD: One Of The Biggest Tech Acquisitions Check Here All Big Deal In Tech History News in Hindi
एलन मस्क की तैयारी। - फोटो : सोशल मीडिया

मस्क और ट्विटर के बीच हुए सौदे की बात करें तो, महज कुछ ही समय में एलन मस्क ट्विटर के हिस्सेदार से मालिक बन गए हैं। पहले टेस्ला सीईओ एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर में 9.2 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी थी और उसके कुछ ही दिन बाद उन्होंने ट्विटर बोर्ड को पत्र लिखकर कंपनी को 100 फीसदी खरीदने का बड़ा ऑफर देकर सबको चौंका दिया। एलन मस्क ने 43 अरब डॉलर (3.2 लाख करोड़ रुपये) में ट्विटर को खरीदने का ऑफर दिया था, इसके बाद सोमवार को देर रात ये सौदा 44 अरब डॉलर (3.37 लाख करोड़ रुपये) में पूरा हो गया। मस्क के ऑफर के अनुरूप उन्हें ट्विटर के हर शेयर के लिए 54.20 डॉलर (4148 रुपये) चुकाने होंगे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

माइक्रोसाफ्ट ने की सबसे बड़ी डील

Elon Musk Buys Twitter in 44 Billion USD: One Of The Biggest Tech Acquisitions Check Here All Big Deal In Tech History News in Hindi
माइक्रोसॉफ्ट-एक्टिविजन ब्लिजार्ड डील। - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि टेक जगत की सबसे बड़ी डील हाल ही में हुई है। इसके तहत बिल गेट्स की माइक्रोसॉफ्ट ने कैंडीक्रश वीडियो गेम बनाने वाली कंपनी एक्टिविजन ब्लिजार्ड को 68.7 अरब डॉलर (5.14 लाख करोड़ रुपये) में खरीदने पर मुहर लगाई। यह माइक्रोसॉफ्ट के 46 साल के इतिहास का सबसे बड़ा सौदा है। एक्टिविजन ब्लिजार्ड के गेम लाइनअप में कॉल ऑफ ड्यूटी, कैंडी क्रश, वॉरक्राफ्ट, डियाब्लो, ओवरवॉच और हार्थस्टोन शामिल हैं। इस डील से माइक्रोसॉफ्ट को एक्टिविजन के लगभग 40 करोड़ मंथली गेमिंग यूजर्स मिलेंगे। डील के तहत, माइक्रोसॉफ्ट 95 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से एक्टिविजन को भुगतान करेगा।


 
विज्ञापन

दूसरे नंबर पर डेल-ईएमसी सौदा

Elon Musk Buys Twitter in 44 Billion USD: One Of The Biggest Tech Acquisitions Check Here All Big Deal In Tech History News in Hindi
डेल-ईएमसी सौदा। - फोटो : सोशल मीडिया

इस सूची में दूसरे नंबर पर 2015 में हुए डेल और ईएमसी सौदा है। डेल इंक ने ईएमसी कॉर्प के अधिग्रहण का 67 अरब डॉलर (5.12 लाख करोड़ रुपये) का सौदा पूरा किया था। इससे दुनिया की निजी रूप से नियंत्रित सबसे बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनी अस्तित्व में आ गई है। नई कंपनी डेल टेक्नोलॉजीज में डेल, डेल ईएमसी, पिवोटल, आरएसए, सिक्योरवर्क्स, वर्चुअलस्ट्रीम और वीएमवेयर शामिल हैं। 

एवागो टेक ने ब्रॉडकॉम को खरीदा

Elon Musk Buys Twitter in 44 Billion USD: One Of The Biggest Tech Acquisitions Check Here All Big Deal In Tech History News in Hindi
एवीजीओ-ब्रॉडकॉम डील। - फोटो : सोशल मीडिया

चौथे नंबर पर एवागो टेक्नोलॉजी और चिपमेकर कंपनी ब्रॉडकॉम का सौदा आता है। ये डील 2015 में की गई थी। इस सौदे की कीमत 37 अरब डॉलर (2.8 लाख करोड़ रुपये) थी। संयुक्त कंपनी अब ब्रॉडकॉम के नाम से जानी जाती है, लेकिन एवागो के रूप में व्यापार करती है। यह अमेरिका में सेमीकंडक्टर और इंफ्रास्ट्रक्चर सॉफ्टवेयर उत्पादों के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ताओं में से एक बन चुकी है।
 

पांचवें-छठे नंबर पर ये करार

Elon Musk Buys Twitter in 44 Billion USD: One Of The Biggest Tech Acquisitions Check Here All Big Deal In Tech History News in Hindi
आईबीएम-रेडहेट डील। - फोटो : सोशल मीडिया

टेक जगत के सबसे बड़े सौदों की इस फेहरिस्त में पांचवे नंबर पर चिप निर्माता कंपनी एएमडी और जिलिंक्स डील आती है। 35 अरब डॉलर यानी 2.6 लाख करोड़ रुपये की ये डील अक्तूबर 2020 में हुई थी, वहीं इस सूची में छठी बड़ी डील की बात करें तो आईबीएम और रेडहैट सौदा आता है। जुलाई 2019 में विश्व की दिग्गज आईटी कंपनी आईबीएम ने सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी रेडहैट को 2.34 लाख करोड़ रुपये में खरीद लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed