{"_id":"647803c063523d3cdc0f2965","slug":"elon-musk-richest-person-in-the-world-again-left-behind-lvmh-bernard-arnault-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elon Musk: एलन मस्क फिर बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान, लग्जरी ब्रांड टाइकून बर्नार्ड अर्नाल्ट को पछाड़ा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Elon Musk: एलन मस्क फिर बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान, लग्जरी ब्रांड टाइकून बर्नार्ड अर्नाल्ट को पछाड़ा
Thu, 01 Jun 2023 03:16 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 01 Jun 2023 03:16 PM IST
सार
बीते साल दिसंबर में जब टेक इंडस्ट्री मुश्किलों से गुजर रही थी तो मस्क की संपत्ति में गिरावट आई। जिसका फायदा अर्नाल्ट की कंपनी एलवीएमएच को मिला।
विज्ञापन
एलन मस्क
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेस्ला इंक के सीईओ एलन मस्क फिर से दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं। एलन मस्क ने लग्जरी ब्रांड टाइकून बर्नार्ड अर्नाल्ट को पछाड़ा। बता दें कि बर्नार्ड अर्नाल्ट की कंपनी LVMH के शेयरों में बुधवार को 2.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। जिसके चलते अर्नाल्ट को नुकसान उठाना पड़ा और वह सबसे अमीर बिजनेसमैन की लिस्ट में दूसरे नंबर पर खिसक गए।
अर्नाल्ट ने लग्जरी ब्रांड से जमाया था सिक्का
बता दें कि ब्लूमबर्ग बिलयनेयर इंडेक्स में इस साल एलन मस्क और बर्नार्ड अर्नाल्ट के बीच सबसे अमीर इंसान बनने के लिए कड़ा मुकाबला रहा और दोनों की संपत्ति में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। बीते साल दिसंबर में जब टेक इंडस्ट्री मुश्किलों से गुजर रही थी तो मस्क की संपत्ति में गिरावट आई। जिसका फायदा अर्नाल्ट की कंपनी एलवीएमएच को मिला। बता दें कि एलवीएमएच लग्जरी ब्रांड जैसे लुई विटॉन, फेंडी और हेनेसी की निर्माता कंपनी है।
महंगाई ने दिया झटका
हालांकि इस साल बढ़ती महंगाई से अर्नाल्ट को झटका लगा है। बढ़ती महंगाई के चलते लग्जरी ब्रांड की बिक्री में भी गिरावट आई है। खासकर चीन, जो कि दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक है, वहां भी एलवीएमएच की बिक्री में कमी देखी गई है। इसके चलते अप्रैल से एलवीएमएच के शेयरों में करीब 10 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।
विज्ञापन
वहीं मस्क ने इस साल अपनी संपत्ति में करीब 53 बिलियन डॉलर का इजाफा किया है। मस्क की संपत्ति में सबसे बड़ा हिस्सा टेस्ला का है, जो कि 71 प्रतिशत है। मस्क की मौजूदा संपत्ति 192 बिलियन डॉलर है। वहीं अर्नाल्ट की संपत्ति 186 बिलियन डॉलर है।
ये हैं दुनिया के टॉप 20 अरबपति
नाम संपत्ति अरब डॉलर में

- एलन मस्क $192
- बर्नार्ड अर्नाल्ट $187
- जेफ बेजोस $144
- बिल गेट्स $125
- लैरी एलिसन $118
- Steve Balmer $114
- वॉरेन बफे $112
- लैरी पेज $111
- सर्गेई ब्रिन $106
- मार्क जुकरबर्ग $96.5
- कार्लोस स्लिम $89.4
- फ्रेंकोइस बेटनकोर्ट मेयर्स $85.5
- मुकेश अंबानी $84.7
- अमानसियो ओर्टेगा $67.8
- जिम वॉल्टन $67.2
- रॉब वॉल्टन $65.5
- एलिस वॉल्टन: $64.4
- झोंग शैनशेन $61.5
- गौतम अदाणी $61.3
- जॉन मार्स $60.6