फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Twitter Row Elon Musk Not Satisfied After Firing 50 percent Employees Twitter Lay off Again News

Twitter Row: 50 फीसदी कर्मचारियों को निकालने के बाद भी संतुष्ट नहीं हैं मस्क, आज फिर से कर सकते हैं छंटनी

Mon, 21 Nov 2022 10:17 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 21 Nov 2022 10:17 AM IST
सार

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क इस बार सेल्स और पार्टनरशिप डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना रहे हैं।

विज्ञापन
Twitter Row Elon Musk Not Satisfied After Firing 50 percent Employees Twitter Lay off Again News
एलन मस्क। - फोटो : ANI

विस्तार

ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क एक बार फिर से कर्मचारियों की छंटनी पर विचार कर रहे हैं। ट्विटर के 50 फीसदी कर्मचारियों को निकालने के बाद भी वे संतुष्ट नहीं दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है मानो वे पूरी टीम को ही बदलना चाह रहे हों। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार मस्क इस बार सेल्स और पार्टनरशिप डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना रहे हैं।

विज्ञापन


बीते 18 नवंबर को भी 1200 कर्मचारियों ने इस्तीफा दिया था
बता दें कि मस्क के दबाव को कई कर्मचारी नहीं झेल पा रहे हैं। 50 फीसदी कर्मचारियों के अलावा बीते 18 नवंबर को 1200 से ज्यादा कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक टेक्निकल टीम के कर्मचारी सबसे ज्यादा परेशान हो गए हैं और इस्तीफा देने के लिए मजबूर हो रहे हैं। ये सभी इस्तीफे एलन मस्क की उस चेतावनी के बाद आए थे, जिसमें उन्होंने मेल लिखकर कहा था कि ज्यादा देर तक काम करने के लिए तैयार रहो या कंपनी छोड़ो। ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क ने इन इस्तीफों पर कहा था कि मुझे कोई फिक्र नहीं पड़ता है। जो सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले एम्प्लॉई हैं, वे नहीं गए हैं।
विज्ञापन


सेल्स और पार्टनरशिप डिपार्टमेंट्स के टीम लीडर्स को निकाला
बता दें कि कुछ दिन पहले ही मस्क ने सेल्स और पार्टनरशिप डिपार्टमेंट्स के टीम लीडर्स को कुछ और कर्मचारियों को बाहर निकालने के लिए कहा था लेकिन ये टीम लीडर्स तैयार नहीं हुए। इसके बाद वही हुआ जिसका अंदेशा था। टीम लीडर्स को ही कंपनी से निकालने का फरमान सुना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्क की पॉलिसी से सहमे कर्मचारी
बता दें कि मस्क ट्विटर के आधे से ज्यादा कर्मचारियों को कंपनी से निकाल चुके हैं। यही नहीं, उन्होंने ट्विटर में अब वर्क फ्रॉम होम भी पूरी तरह से खत्म कर दिया है। उनकी पॉलिसी से कर्मचारी इस तरह से खौफजदा हैं कि वे रात में भी दफ्तर में ही सो रहे हैं। मस्क की तरफ से कर्मचारियों को  एक फॉर्म भरने के लिए भी कहा गया था जिसमें काम की शर्तों के बारे में लिखा था। यदि कोई कर्मचारी ऐसा करने में विफल रहता है, तो उसे तीन महीने के लिए विच्छेद वेतन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed