फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Elon Musk company ready to enter India, know which companies can be signed here

Elon Musk Satellite Internet: एलन मस्क की कंपनी भारत में एंट्री को तैयार, यहां जाने किन कंपनियों से हो सकता है करार

Sat, 06 Nov 2021 10:44 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 06 Nov 2021 10:44 AM IST
सार

एक रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क ने अपनी स्टालिंक सेवा भारत में शुरू करने की तैयारी कर ली है। इसके साथ ही इसके लिए कंपनी पार्टनर की तलाश भी शुरू कर दी है। स्टारलिंक का कहना कि उसे भारत से 5,000 से अधिक प्री-बुकिंग आर्डर मिल चुके हैं। 

विज्ञापन
Elon Musk company ready to enter India, know which companies can be signed here
starlink, स्टारलिंक - फोटो : twitter

विस्तार

दुनिया के सबसे अमीर शख्स और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क जल्द ही भारत में इंटरनेट सेवा प्रदाता क्षेत्र में धमाकेदार एंट्री कर सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक मस्क ने अपनी स्टालिंक सेवा भारत में शुरू करने की तैयारी कर ली है। इसके साथ ही इसके लिए कंपनी पार्टनर की तलाश भी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


इन भारतीय कंपनियों से हो सकता है गठजोड़ 
एलन मस्क भारत में स्टारलिंक सेवा प्रदान करने के लिए कंपनी पार्टनर के तौर जिन भारतीय कंपनियों पर नजर रख रहे हैं, उनमें रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया, भारतनेट और रैटेन शामिल हैं। मस्क की अगुवाई वाली स्पेसएक्स की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड कंपनी स्टारलिंक ग्रामीण क्षेत्रों पर ब्रॉडबैंड सर्विस पर फोकस बढ़ा सकती है।
विज्ञापन


भारत में मिले 5000 से ज्यादा प्री-बुकिंग आर्डर
रिपोर्ट की मानें तो स्टारलिंक का कहना कि उसे भारत से 5,000 से अधिक प्री-बुकिंग आर्डर मिल चुके हैं। कंपनी प्रति ग्राहक 99 डॉलर या 7,350 रुपये ले रही है और बीटा चरण में 50 से 150 एमबीपीएस प्रति सेकंड की डेटा स्पीड देने का दावा कर रही है है। भारत में स्टारलिंक के कंट्री डायरेक्टर संजय भार्गव ने कहा कि नीति आयोग द्वारा चरण-1 के तहत 12 जिलों की पहचान करने के बाद ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर के साथ चर्चा शुरू होगी और हम कई कंपनियों और यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड के रुचि के स्तर को देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट सेवा देगी स्टारलिंग
दरअसल मस्क स्टार लिंक के जरिए सेटेलाइट के माध्यम से इंटरनेट सर्विस मुहैया करा रहे हैं और अब भारत में भी इसकी शुरुआत करना चाहते हैं। इस सर्विस को शुरू करने के लिए मस्क को नियामक मंजूरी का इंतजार है। अभी अमेरिका समेत कुछ देशों में स्टालिंक सेवा शुरू हो चुकी है। यह सेवा मौजूदा समय में 1500 से ज्यादा सेटेलाइट के जरिए दी जा रही हैं। कंपनी प्रोजेक्ट के पहले चरण में 12,000 सैटेलाइट्स लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed