फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   elon musk anand mahindra on parag agrawal becoming new ceo of twitter congratulated him in this way

Parag Agrawal CEO: ट्विटर के नए बॉस को एलन मस्क से लेकर आनंद महिंद्रा ने दी इस अंदाज में बधाई, जानें ट्वीट के जरिए क्या कहा

Tue, 30 Nov 2021 01:13 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 30 Nov 2021 01:13 PM IST
सार

Parag Agrawal Becoming New CEO Of Twitter: पराग अग्रवाल के हाथों में ट्विटर की कमान आने के बाद सोशल मीडिया पर हर ओर इनकी जमकर तारीफें हो रही हैं। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क से लेकर भारत के दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। 

विज्ञापन
elon musk anand mahindra on parag agrawal becoming new ceo of twitter congratulated him in this way
एलन मस्क-आनंद्र महिंद्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैक डॉर्सी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के पद से इस्तीफा दिया, तो भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को उनकी जगह नया सीईओ बनाया गया है। पराग अग्रवाल के हाथों में ट्विटर की कमान आने के बाद सोशल मीडिया पर हर ओर से बधाइयों का तांता लगा है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क से लेकर भारत के दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। 

विज्ञापन


आनंद महिंद्रा भारतीय सीईओ को बताया वायरस 
उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं और अपने अलग अंदाज में ट्वीट करने के लिए भी जाने जाते हैं। पराग अग्रवाल के ट्विटर के सीईओ पद पर काबिज होने के बाद भी उन्होंने अलग अंदाज में उन्हें बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि यह एक ऐसी महामारी है जिसके बारे में हमें यह कहते हुए खुशी और गर्व हो रहा है कि इसकी उत्पत्ति भारत में हुई है। यह भारतीय सीईओ वायरस है और इसके खिलाफ कोई टीका नहीं है। पराग अग्रवाल को बधाई। 
विज्ञापन


मस्क बोले- भारतीय टैलेंट से अमेरिका को फायदा
दुनिया के सबसे अमीर शख्स और स्पेसएक्स व टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भी भारतीय टैलेंट को सराहा है। उन्होंने ट्विटर के नए सीईओ भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को अपना बधाई संदेश देते हुए कहा कि भारतीय टैलेंट से अमेरिका को काफी फायदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैट्रिक कोलिसन के ट्वीट पर किया रिप्लाई
दरअसल, स्ट्राइप कंपनी के सीईओ और को-फाउंडर पैट्रिक कोलिसन के ट्वीट पर एलन मस्क और आनंद महिंद्रा ने रिप्लाई करते हुए पराग अग्रवाल की तारीफ की है। पैट्रिक ने पराग को बधाई देते हुए लिखा कि गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एडोब, आईबीएम, पालो आल्टो, नेटवर्क्स और अब ट्विटर को चलाने वाले सभी सीईओ भारत में पले-बढ़े हैं। तकनीक की दुनिया में भारतीयों के आश्चर्यजक सफलता को देखना सुखद है। पराग को खूब सारी बधाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed