{"_id":"689aaa618474ac035a03092a","slug":"elon-musk-accuses-apple-of-antitrust-violation-threatens-legal-action-know-all-about-it-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elon Musk: एलन मस्क ने एपल पर प्रतिस्पर्धा विरोधी कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया, कानूनी कार्रवाई की धमकी दी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Elon Musk: एलन मस्क ने एपल पर प्रतिस्पर्धा विरोधी कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया, कानूनी कार्रवाई की धमकी दी
Tue, 12 Aug 2025 08:13 AM IST
अभिषेक दीक्षित
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 12 Aug 2025 08:13 AM IST
सार
इससे पहले टेस्ला के प्रमुख मस्क ने आईफोन निर्माता के एप स्टोर की एप स्पॉटलाइटिंग प्रथाओं पर सवाल उठाया था। एलन मस्क ने सोमवार को एक 'एक्स' पोस्ट में कहा, 'xAI तुरंत कानूनी कार्रवाई करेगा।'
विज्ञापन
एलन मस्क
- फोटो : amarujala.com
विस्तार
जानेमाने कारोबारी एलन मस्क ने एपल पर एंटीट्रस्ट कानून (प्रतिस्पर्धा विरोधी कानून) के उल्लंघन का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि एपल ने कथित तौर पर ओपनएआई के अलावा किसी भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी के लिए एप स्टोर रैंकिंग में नंबर 1 स्थान तक पहुंचना असंभव बना दिया है। यह साफ तौर पर एंटीट्रस्ट उल्लंघन बताया है। एलन मस्क ने सोमवार को एक 'एक्स' पोस्ट में कहा, 'xAI तुरंत कानूनी कार्रवाई करेगा।'
विज्ञापन
इससे पहले टेस्ला के प्रमुख मस्क ने आईफोन निर्माता के एप स्टोर की एप स्पॉटलाइटिंग प्रथाओं पर सवाल उठाया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक अन्य पोस्ट में कहा, 'एपल एप स्टोर, आप अपने जरूरी सेक्शन में एक्स या ग्रूक को डालने से इनकार क्यों करते हैं, जबकि एक्स दुनिया का नंबर 1 न्यूज एप है और ग्रूक सभी एप्स में नंबर 5 पर है? क्या आप राजनीति कर रहे हैं?'
विज्ञापन
प्रतिस्पर्धा विरोधी कानून क्या है?
प्रतिस्पर्धा विरोधी कानून (प्रतिस्पर्धा कानून) उन विनियमों पर आधारित हैं, जो उद्योगों और भौगोलिक बाजारों में निष्पक्ष और खुली प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं। कानून उस एकाधिकार गतिविधि, कीमत का निर्धारण, मिलीभगत, हेराफेरी, विलय, मूल्य भेदभाव, बहिष्कार और कई अन्य व्यावसायिक बर्तावों की जांच करते हैं, जो परिस्थितियों और उपभोक्ता पर पड़ने वाले प्रभाव के आधार पर कानून के विरुद्ध हो सकते हैं।
विज्ञापन