फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Eight measures will protect women from cyber fraud; Read everything in detail

Women's Day Special: महिलाओं को साइबर धोखाधड़ी से बचाएंगे आठ उपाय; पढ़िए सबकुछ विस्तार से

Fri, 07 Mar 2025 02:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित द बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
द बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 07 Mar 2025 02:25 PM IST
सार

यदि आपको डीपफेक या मॉर्फ्ड वीडियो ब्लैकमेलिंग का सामना करना पड़ता है, तो तुरंत साइबर सेल की वेबसाइट www.cybercrime.gov.in और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें और वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा न करें। इसके अलावा, अपने दोस्तों और परिवार को सूचित करें ताकि वे भी सतर्क रहें।

विज्ञापन
Eight measures will protect women from cyber fraud; Read everything in detail
Women's Day Special - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में साइबर धोखाधड़ी का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। किसी भी व्यक्ति के लिए डिजिटल फ्रॉड का सामना करना बहुत कठिन होता है। इससे सुरक्षित रहने के लिए सावधान और सतर्क रहना बहुत जरूरी है। यहां कुछ कदमों की जानकारी दी जा रही है कि जो आपको इस स्थिति से निपटने में मदद करेंगे... 
विज्ञापन


1. डीपफेक और मॉर्फ्ड वीडियो ब्लैकमेलिंग से निपटें
यदि आपको डीपफेक या मॉर्फ्ड वीडियो ब्लैकमेलिंग का सामना करना पड़ता है, तो तुरंत साइबर सेल की वेबसाइट www.cybercrime.gov.in और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें और वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा न करें। इसके अलावा, अपने दोस्तों और परिवार को सूचित करें ताकि वे भी सतर्क रहें।
विज्ञापन


2. मेट्रिमोनियल फ्रॉड से निपटें
मेट्रिमोनियल फ्रॉड की स्थिति में मेट्रिमोनियल वेबसाइट को सूचित करें और साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज करें।

3. साइबर बुलिंग और साइबर स्टॉकिंग से निपटें
अगर आप साइबर बुलिंग या साइबर स्टॉकिंग का सामना कर रही हैं, तो तुरंत साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज करें और संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


4. बैंक और संबंधित संस्थान को सूचित करें
जैसे ही आपको पता चले कि आप फ्रॉड का शिकार हो गई हैं, तुरंत अपने बैंक और वित्तीय संस्थान को बताएं। इससे आपके खाते को सुरक्षित रखने और धोखाधड़ी को रोकने में मदद मिलती है।

5. साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज करें
अपने नजदीकी साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज करें। इससे पुलिस को मामले की जांच करने और अपराधियों को पकड़ने में मदद मिलेगी।

6. सभी पासवर्ड बदलें
तुरंत अपने सभी ऑनलाइन खातों के पासवर्ड बदलें। ध्यान रखें कि नए पासवर्ड मजबूत और सुरक्षित हों।

7. साइबर सुरक्षा उपाय अपनाएं
अपने डिवाइस और ऑनलाइन खातों की सुरक्षा के लिए एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का उपयोग करें। नियमित रूप से अपने सॉफ़्टवेयर को अपडेट रखें।

8. साइबर मानहानि से निपटें
अगर आपको साइबर मानहानि का सामना करना पड़ता है तो तुरंत साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज करें और संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed