फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   EEPC data: Exports of engineering products to the US increased by 18 percent

EEPC: अमेरिका को इंजीनियरिंग उत्पादों का निर्यात 18 प्रतिशत तक बढ़ा; तनाव के बावजूद लगातार नौवें महीने बढ़ोतरी

Thu, 06 Mar 2025 05:17 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 06 Mar 2025 05:17 AM IST
सार

इंजीनियरिंग निर्यात संवर्द्धन परिषद (ईईपीसी) के बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जनवरी अवधि में अमेरिका को इंजीनियरिंग निर्यात एक साल पहले के 14.38 अरब डॉलर से करीब 9 फीसदी बढ़कर 15.60 अरब डॉलर पहुंच गया।

विज्ञापन
EEPC data: Exports of engineering products to the US increased by 18 percent
भारत-अमेरिका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत से अमेरिका को इंजीनियरिंग उत्पादों का निर्यात जनवरी, 2025 में सालाना आधार पर 18 फीसदी बढ़कर 1.62 अरब डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि, देश के कुल इंजीनियरिंग निर्यात में मामूली 7.44 फीसदी की वृद्धि हुई है। यह आंकड़ा ऐसे समय सामने आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और अन्य देशों की ओर से लगाए जाने वाले उच्च टैरिफ को ‘बहुत अनुचित’ करार दिया है। साथ ही, अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क लगाने वाले देशों पर 2 अप्रैल से जवाबी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


इंजीनियरिंग निर्यात संवर्द्धन परिषद (ईईपीसी) के बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जनवरी अवधि में अमेरिका को इंजीनियरिंग निर्यात एक साल पहले के 14.38 अरब डॉलर से करीब 9 फीसदी बढ़कर 15.60 अरब डॉलर पहुंच गया। वहीं, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को जनवरी में निर्यात 56 फीसदी बढ़कर 61 करोड़ डॉलर और अप्रैल-जनवरी में 45 फीसदी बढ़कर 6.87 अरब डॉलर पहुंच गया।
विज्ञापन


इन देशों में भी बढ़ा निर्यात

  • भारत के इंजीनियरिंग उत्पादों का निर्यात जिन देशों में बढ़ा है, उनमें जर्मनी, मेक्सिको, तुर्किये, दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस, जापान, नेपाल और बांग्लादेश भी शामिल हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • यूके, सऊदी अरब, मलयेशिया, चीन, इटली और स्पेन को निर्यात में गिरावट आई है।

तनाव के बावजूद लगातार नौवें महीने बढ़ोतरी
ईईपीसी ने कहा, कई देशों के बीच तनाव और बढ़ते व्यापार संरक्षणवाद के बावजूद भारत के इंजीनियरिंग निर्यात ने लगातार नौवें महीने सकारात्मक वृद्धि बनाए रखी है। हालांकि, जनवरी में वृद्धि की रफ्तार दिसंबर के 8.32 फीसदी से घटकर 7.44 फीसदी रह गई। जनवरी में कुल इंजीनियरिंग निर्यात 9.42 अरब डॉलर का रहा, जबकि एक साल पहले यह 8.77 अरब डॉलर रहा था।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed