फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED summons ex Mumbai Police Commissioner Sanjay Pandey in NSE co location scam Action on Shravana stores in money laundering case

प्रवर्तन निदेशालय: मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त सजय पांडेय को ईडी का समन, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में श्रावना स्टोर्स पर कार्रवाई

Sun, 03 Jul 2022 09:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 03 Jul 2022 09:32 PM IST
सार

तमिलनाडु में कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 234 करोड़ से अधिक की संपत्ति अटैच की। संघीय जांच एजेंसी ने अपने बयान में कहा कि मामला चेन्नई के श्रावना स्टोर्स (गोल्ड पैलेस) से जुड़ा था।

विज्ञापन
ED summons ex Mumbai Police Commissioner Sanjay Pandey in NSE co location scam Action on Shravana stores in money laundering case
ex Mumbai Police Commissioner Sanjay Pandey - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त संजय पांडेय को समन भेजा है। पांडेय को पांच जुलाई को पेश होने के लिए कहा गया है। ईडी के एक अधिकारी ने यह रविवार को कहा कि पांडेय को शनिवार को समन जारी किया गया था। वह 30 जून को ही पुलिस बल से सेवानिवृत्त हुए हैं। इस मामले पर प्रतिक्रिया देने के पांडेय लिए उपलब्ध नहीं हो सके, लेकिन ईडी अधिकारी ने कहा कि पूर्व पुलिस आयुक्त दिल्ली में ईडी के समक्ष पेश हो सकते हैं। अधिकारी ने, हालांकि यह खुलासा करने से इनकार कर दिया कि किस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व पुलिस अधिकारी के खिलाफ तलब किया गया है।

विज्ञापन


234 करोड़ की संपत्ति अटैच   
तमिलनाडु में कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 234 करोड़ से अधिक की संपत्ति अटैच की। संघीय जांच एजेंसी ने अपने बयान में कहा कि मामला चेन्नई के श्रावना स्टोर्स (गोल्ड पैलेस) से जुड़ा था। इस मामले में 234.75 करोड़ की संपत्ति अटैच करने के आदेश थे। कंपनी पर इंडियन बैंक से धोखाधड़ी करने का आरोप है। बयान के मुताबिक दिवंगत पल्लाकुदुरई, पी सुजाता और वाईपी सिरावन, श्रावना स्टोर्स के साझेदार और अज्ञात लोकसेवकों व अन्य ने मिलकर बैंक के साथ धोखाधड़ी की। ईडी ने पीएमएलए, 2002 के तहत जांच शुरू की थी। यह जांच सीबीआई की ओर से 25 अप्रैल को दर्ज प्राथमिकी के आधार पर शुरू हुई थी। कंपनी ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर बैंक से ऋण हासिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed