ED Action: चीनी स्वामित्व वाली ऑनलाइन एजुकेशन कंपनी के 8.26 करोड़ रुपये जब्त, FEMA के तहत कार्रवाई
ED Action: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अप्रैल में समूह के ठिकानों पर तलाशी ली थी और पाया था कि कंपनी का 100 प्रतिशत स्वामित्व चीनी नागरिकों के पास है और वित्तीय निर्णयों सहित कंपनी के सभी फैसले चीन में बैठे लोग ले रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा कानून के उल्लंघन से जुड़ी जांच के तहत बेंगलुरु स्थिति ऑनलाइन एजुकेशन कंपनी की 8.26 करोड़ रुपये की सपंत्ति जब्त कर ली है। एजेंसी की ओर से बताया गया है कि यह कंपनी पूरी तरह से चीनी नागरिकों के स्वामित्व और संचालन में था। ईडी ने पीजन एजुकेशनल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े फंड्स को फेमा कानून के सेक्शन 37A के तहत जब्त किया गया है। कंपनी ऑडाक्लास के नाम से ऑनलाइन क्लासेस चलाती है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अप्रैल में समूह के ठिकानों पर तलाशी ली थी और पाया था कि कंपनी का 100 प्रतिशत स्वामित्व चीनी नागरिकों के पास है और वित्तीय निर्णयों सहित कंपनी के सभी फैसले चीन में बैठे लोग ले रहे हैं। एजेंसी ने आरोप लगाया है कि यह पता चला है कि कंपनी ने चीनी निदेशक लियू कैन के निर्देश पर विज्ञापन और मार्केटिंग के लिए 82.72 करोड़ रुपये चीन और हांगकांग भेजे हैं।
देश के बाहर भेजे गए पैसे का हिसाब नहीं दे पा रही कंपनी
बयान में कहा गया है, 'कंपनी अपनी ओर से सेवा की प्राप्ति का कोई सबूत और उक्त खर्चों के खिलाफ प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का सबूत पेश नहीं कर सकी। ईडी ने कहा कि कंपनी के निदेशक और लेखा प्रबंधक ने जांच के दौरान स्वीकार किया कि भुगतान केवल कैन के निर्देश पर किया गया था। कंपनी के भारतीय निदेशक वेदांता हमीरवासिया ने कहा कि चीनी निदेशक ने उन्हें बताया कि विज्ञापन गूगल और फेसबुक के माध्यम से प्रकाशित किए गए थे। हालांकि, इन प्लेटफार्मों की ओर से जारी किया गया कोई चालान प्रस्तुत नहीं किया गया है।
महाराष्ट्र में बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मामले में 122.35 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां जब्त
वहीं दूसरी ओर ईडी ने महाराष्ट्र में 429 करोड़ रुपये के सेवा विकास कूप से संबंधित बैंक धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई की है। मनी लॉन्ड्रिंग के कथित आरोपों की जांच में अमर मूलचंदानी, विवेक अरान्हा, सागर सूर्यवंशी, अन्य और उनके परिवार के सदस्यों व संस्थाओं से संबंधित पुणे में 122.35 करोड़ रुपये की 47 अचल संपत्तियां जब्त की गईं हैं।