फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED searches at Nagpur office of Church of North India

ED Action: चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के 14 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी, वित्तीय गड़बड़ी का है मामला

Wed, 15 Mar 2023 03:04 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 15 Mar 2023 03:04 PM IST
सार

ED Action: ईडी के अधिकारियों ने कहा कि यह छापेमारी सीएनआई के जबलपुर डायोसिस के बिशप पीसी सिंह के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले से संबंधित है।  एक अधिकारी ने बताया कि शहर के सदर इलाके में स्थित प्रोटेस्टेंट संप्रदाय के सीएनआई के कार्यालय की तलाशी ली जा रही है।

विज्ञापन
ED searches at Nagpur office of Church of North India
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भोपाल में दर्ज एक मामले के सिलिसिले में चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएनआई) के नागपुर कार्यालय समेत पूरे भारत में 14 स्थानों पर छापेमारी कर रहा है। 

विज्ञापन


ईडी के अधिकारियों ने कहा कि यह छापेमारी सीएनआई के जबलपुर डायोसिस के बिशप पीसी सिंह के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले से संबंधित है।  एक अधिकारी ने बताया कि शहर के सदर इलाके में स्थित प्रोटेस्टेंट संप्रदाय के सीएनआई के कार्यालय की तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन


सितंबर 2022 में सिंह को उनके खिलाफ एक अपराध दर्ज होने के बाद पूछताछ के लिए महाराष्ट्र के नागपुर हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था।  मध्य प्रदेश पुलिस ने उस समय जबलपुर में बिशप के निवास से लगभग 1.6 करोड़ रुपये की भारतीय और विदेशी मुद्राएं बरामद की थीं। सिंह उस समय जर्मनी में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिशप सिंह के खिलाफ मामला जुलाई 2022 में दर्ज किया गया था, इसमें आरोप लगाया गया था कि वह एक शैक्षिक सोसायटी चलाने में वित्तीय कदाचार में लिप्त थे, जिसके वह अध्यक्ष थे।

ईडी के अधिकारियों ने कहा कि एक जांच से पता चला है कि 2004-05 और 2011-12 के बीच सोसाइटी के विभिन्न संस्थानों की ओर से छात्रों की फीस के रूप में एकत्र किए गए 2.7 करोड़ रुपये कथित तौर पर धार्मिक संस्थानों में स्थानांतरित किए गए थे।


उनका दुरुपयोग किया गया था और बिशप ने व्यक्तिगत जरूरतों के लिए उन्हें खर्च किया था।  उन्होंने बताया कि धन का एक हिस्सा सीएनआई के नागपुर कार्यालय में भी स्थानांतरित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed