{"_id":"6540c5190b05043f110ab2cf","slug":"ed-raids-six-casinos-in-goa-action-taken-as-part-of-money-laundering-investigation-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED Action: ईडी ने गोवा में छह कसीनो पर की छापेमारी, धनशोधन मामले की जांच के तहत कार्रवाई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ED Action: ईडी ने गोवा में छह कसीनो पर की छापेमारी, धनशोधन मामले की जांच के तहत कार्रवाई
Tue, 31 Oct 2023 02:43 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 31 Oct 2023 02:43 PM IST
सार
ED Action: गोवा में संघीय जांच एजेंसी के अधिकारियों की ओर से सोमवार से लगभग आठ परिसरों की जांच की जा रही है। सूत्रों ने कहा कि इन परिसरों में से छह स्थान कसीनो हैं, जबकि शेष परिसर कुछ संबंधित व्यक्तियों से जुड़े हैं।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कुछ जमाकर्ताओं के करोड़ों रुपये के कथित गबन से जुड़ी धनशोधन जांच के तहत गोवा में आधा दर्जन कसीनो पर छापेमारी की है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
गोवा में संघीय जांच एजेंसी के अधिकारियों की ओर से सोमवार से लगभग आठ परिसरों की जांच की जा रही है। सूत्रों ने कहा कि इन परिसरों में से छह स्थान कसीनो हैं, जबकि शेष परिसर कुछ संबंधित व्यक्तियों से जुड़े हैं।
विज्ञापन
धनशोधन जांच राज्य में 50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से संबंधित है जिसमें भोले-भाले निवेशकों से धोखा किया गया। समझा जाता है कि धनशोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत तलाशी ईडी की कोच्चि स्थित केरल इकाई द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन