{"_id":"6401b2bd187cd93324075ea3","slug":"ed-raid-in-jharkhand-ed-action-in-14-locations-of-jharkhand-ed-news-updates-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED Action: झारखंड में 14 ठिकानों पर छापेमारी में तीन करोड़ कैश जब्त, नागपुर में कारोबारियों के परिसरों पर छापा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ED Action: झारखंड में 14 ठिकानों पर छापेमारी में तीन करोड़ कैश जब्त, नागपुर में कारोबारियों के परिसरों पर छापा
Sat, 04 Mar 2023 03:05 AM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Sat, 04 Mar 2023 03:05 AM IST
सार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को नागपुर शहर में भी दो रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
- फोटो : amarujala.com
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने हजारीबाग के मोहम्मद एझार अंसारी के पास से तीन करोड़ रुपये बरामद किए। सूत्रों के अनुसार नकदी की यह बरामदगी आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल मामले से जुड़ी है। बता दें कि झारखंड में कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी है। झारखंड राज्य खनिज विकास निगम (जेएसएमडीसी) के पूर्व कर्मचारी अशोक कुमार और एहसान अंसारी के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। सूत्रों ने बताया है कि रांची और हजारीबाग में 14 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नागपुर में रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
उधर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को नागपुर शहर में दो रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी अधिकारियों की टीम ने 17 ठिकानों पर तलाशी ली। अधिकारियों ने बताया कि महदिया और संदेश सिटी के मालिक रम्मू उर्फ रामदेव अग्रवाल की संपत्तियों की जांच की जा रही है। करीब 50 अधिकारियों की ईडी टीम सुबह अग्रवाल के रामदासपेठ स्थित आवास पर पहुंची और साथ ही संदेश सिटी ग्रुप और संदेश इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालयों में भी तलाशी शुरू की गई। अधिकारी ने कहा कि कार्रवाई पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन