फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Ed raid in Jharkhand Ed Action in 14 Locations of Jharkhand Ed News Updates

ED Action: झारखंड में 14 ठिकानों पर छापेमारी में तीन करोड़ कैश जब्त, नागपुर में कारोबारियों के परिसरों पर छापा

Sat, 04 Mar 2023 03:05 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 04 Mar 2023 03:05 AM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को नागपुर शहर में भी दो रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की।

 

विज्ञापन
Ed raid in Jharkhand Ed Action in 14 Locations of Jharkhand Ed News Updates
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : amarujala.com

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने हजारीबाग के मोहम्मद एझार अंसारी के पास से तीन करोड़ रुपये बरामद किए। सूत्रों के अनुसार नकदी की यह बरामदगी आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल मामले से जुड़ी है। बता दें कि  झारखंड में कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी है। झारखंड राज्य खनिज विकास निगम (जेएसएमडीसी) के पूर्व कर्मचारी अशोक कुमार और एहसान अंसारी के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। सूत्रों ने बताया है कि रांची और हजारीबाग में 14 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन


नागपुर में रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
उधर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को नागपुर शहर में दो रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी अधिकारियों की टीम ने 17 ठिकानों पर तलाशी ली। अधिकारियों ने बताया कि महदिया और संदेश सिटी के मालिक रम्मू उर्फ रामदेव अग्रवाल की संपत्तियों की जांच की जा रही है। करीब 50 अधिकारियों की ईडी टीम सुबह अग्रवाल के रामदासपेठ स्थित आवास पर पहुंची और साथ ही संदेश सिटी ग्रुप और संदेश इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालयों में भी तलाशी शुरू की गई। अधिकारी ने कहा कि कार्रवाई पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed