{"_id":"6628d6270b1b289cb70e1d15","slug":"ed-mumbai-has-provisionally-attached-immovable-properties-worth-rs-73-62-crore-ed-action-news-and-updates-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED Action: ईडी ने पात्रा चॉल मामले में जब्त की 74 करोड़ रुपये की संपत्ति, समझें क्या है पूरा मामला?","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ED Action: ईडी ने पात्रा चॉल मामले में जब्त की 74 करोड़ रुपये की संपत्ति, समझें क्या है पूरा मामला?
Wed, 24 Apr 2024 03:21 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 24 Apr 2024 03:21 PM IST
सार
ED Action: केंद्रीय जांच एजेंसी ने पात्रा चॉल पुनर्विकास मामले में पालघर, दापोली, रायगढ़ और ठाणे में प्रवीण राउत और उनके करीबी सहयोगियों की 73.62 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
ED
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की मुंबई शाखा ने पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने पात्रा चॉल पुनर्विकास मामले में पालघर, दापोली, रायगढ़ और ठाणे में प्रवीण राउत और उनके करीबी सहयोगियों की 73.62 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। इस मामले में अब तक कुल 116.27 करोड़ रुपये की संपत्ति जब की जा चुकी है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
करीब 47 एकड़ की पात्रा चॉल महाराष्ट्र हाउसिंग एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) की है। इसमें 672 किराएदार रहते हैं। प्रवीण राउत ने गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के जरिए म्हाडा और किरादारों के साथ इसके पुननिर्माण के लिए एग्रीमेंट किया था। उन्हें यहां फ्लैट्स बनाकर म्हाडा को हैंडओवर करने थे। ईडी के मुताबिक प्रवीण राउत और हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के राकेश कुमार वाधवा, सारंग वाधवा और गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन के अन्य निदेशकों ने इसकी जमीन के कुछ हिस्से को 1,034 करोड़ रुपए में दूसरे बिल्डर्स को गैरकानूनी ढंग से बेच दिया। आरोपों के मुताबिक ऐसा करने से पहले म्हाडा को वह फ्लैट्स भी नहीं हैंडओवर किए गए, जिसके बारे में समझौता किया गया था।
विज्ञापन