फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED makes fresh arrest in Jharkhand land fraud money laundering case

ED: झारखंड जमीन घोटाले में ईडी ने की एक और गिरफ्तारी, धनशोधन से जुड़ा है मामला

Fri, 11 Aug 2023 06:08 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 11 Aug 2023 06:08 PM IST
सार

झारखंड भूमि राजस्व विभाग के एक कर्मचारी भानु प्रताप प्रसाद को भी एजेंसी ने इस मामले में गिरफ्तार किया था। यह जांच फर्जी दस्तावेजों की आड़ में फर्जी विक्रेताओं और खरीदारों को करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेजों की आड़ में सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर करके अपराध से प्राप्त बड़ी मात्रा में आय से संबंधित है। 

विज्ञापन
ED makes fresh arrest in Jharkhand land fraud money laundering case
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में जमीन हड़पने और धोखाधड़ी के एक मामले से जुड़ी धन शोधन जांच के तहत कथित स्थानीय बाहुबली प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार किया है। प्रकाश को ईडी ने पिछले साल अगस्त में कथित अवैध खनन से संबंधित धन शोधन के एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था। वह यहां न्यायिक हिरासत में जेल में बंद था।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि ईडी ने एक स्थानीय अदालत का रुख किया और उनकी हिरासत की मांग की जिसके बाद उन्हें कथित भूमि घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया।    प्रकाश के राजनीतिक संबंध बताए जाते हैं।
विज्ञापन


इस मामले में यह 14वीं गिरफ्तारी है। ईडी ने इस मामले में 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी छवि रंजन और कुछ अन्य को गिरफ्तार किया था, जो पहले राज्य के समाज कल्याण विभाग के निदेशक और रांची के उपायुक्त के रूप में कार्य कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड भूमि राजस्व विभाग के एक कर्मचारी भानु प्रताप प्रसाद को भी एजेंसी ने इस मामले में गिरफ्तार किया था। यह जांच फर्जी दस्तावेजों की आड़ में फर्जी विक्रेताओं और खरीदारों को करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेजों की आड़ में सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर करके अपराध से प्राप्त बड़ी मात्रा में आय से संबंधित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed