{"_id":"63722c8f78f27a164f6c41a4","slug":"ed-files-chargesheet-in-boi-fraud-case-action-taken-under-pmla","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ed Action: ईडी ने बीओआई से जुड़े धोखाधड़ी मामले में आरोपपत्र दाखिल किया, पीएमएलए के तहत हुई कार्रवाई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Ed Action: ईडी ने बीओआई से जुड़े धोखाधड़ी मामले में आरोपपत्र दाखिल किया, पीएमएलए के तहत हुई कार्रवाई
Mon, 14 Nov 2022 06:41 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Mon, 14 Nov 2022 06:41 PM IST
सार
Ed Action in BOI PMLA case: ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने बैंक ऑफ इंडिया से जुड़े एक बैंक धोखाधड़ी मामले में पीएमएलए, 2002 के तहत सात आरोपित व्यक्तियों व संस्थाओं के खिलाफ प्राथमिक आरोपपत्र दायर कर दिया है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने बैंक ऑफ इंडिया से जुड़े एक बैंक धोखाधड़ी मामले में पीएमएलए, 2002 के तहत सात आरोपित व्यक्तियों व संस्थाओं के खिलाफ प्राथमिक आरोपपत्र दायर कर दिया है। यह कार्रवाई राज कुमार गुप्ता और अन्य के खिलाफ की गई है। कोर्ट ने बीते सात नवंबर को इसका संज्ञान लिया है। केंद्रीय एजेसी ने बताया है कि पहले ही आरोपियों की 20.21 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई थी।
विज्ञापन
ओडिशा 'सेक्सटॉर्शन' मामले में ईडी ने आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए
ईडी ने सोमवार को कहा कि उसने हाल ही में सामने आए एक कथित "सेक्सटॉर्शन" रैकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में हाल ही में ओडिशा में की गई छापेमारी के दौरान कई "आपत्तिजनक" दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मुख्य आरोपी अर्चना नाग, उनके पति जगबंधु चंद, उनके कथित सहयोगी खगेश्वर पात्रा और नाग की सहयोगी शारदांजलि बेहरा के खिलाफ 10 नवंबर को कार्रवाई की गई थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बयान में कहा कि राज्य में कुल सात परिसरों की तलाशी ली गई।
विज्ञापन